ब्रेकिंग
Salman Khan on Koffee With Karan 9: 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन के पहले मेहमान बने सलमान खान, सामने... Muhammad Yunus Protest: अमेरिका के JFK एयरपोर्ट पर डॉ. मोहम्मद यूनुस का विरोध, प्रवासियों ने लगाए 'आ... WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1...
देश

फारूक अब्दुल्ला बोले- मेरी दिली ख्वाहिश है कि कश्मीरी पंडितों की सम्मान सहित घाटी वापसी हो

जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह अपने जीते जी कश्मीरी पंडितों की सम्मान के साथ घाटी वापसी होते देखना चाहते हैं। इस बारे में वह केंद्र सरकार से भी बात करेंगे।

डॉ फारूक अब्दुल्ला शहर के केके रिजार्ट में आयोजित शिवरात्रि मिलन में बोल रहे थे। कश्मीरी पंडित समुदाय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान डॉ अब्दुल्ला ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कश्मीर में पहले सबकुछ बेहतर था। हरेक समुदाय मिलकर रहता था। दुख-खुशी के अवसर पर सब इकट्ठा हाेते थे। ईद, शिवरात्रि समेत हर त्यौहार पर वह रौनक ही कुछ ओर होती थी।

इतना कहते-कहते डॉ अब्दुल्ला भावुक हो गए और बोले मैं अपने जीते-जी वही कश्मीर देखना चाहता हूं। यह मिली ख्वाहिश है कि कश्मीरी पंडित उसी सम्मान के साथ घाटी में रहें जैसा की वे पहले रहा करते थे। वहां के लोगों को आज भी अपने पंडित भाइयों के आने का इंतजार है। मौके पर नेकां के प्रांतीय प्रधान देवेंद्र राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कश्मीरी पंडितों में शिव रात्रि का पर्व आज से आरंभ हो गया है जोकि अगले 24 दिनों तक चलेगा। इससे पूर्व प्रो. पीएन त्रिशूल ने अपने संबोधन में कश्मीरी पंडितों के शिव रात्रि महोत्सव की बारीकी से जानकारी दी और बताया कि कश्मीरी संस्कृति में इसका क्या महत्व है। वहीं कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी, कश्मीर में मंदिरों के संरक्षण का उन्होंने मुद्दा उठाया। मौके पर विरेंद्र टिक्कू भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की संस्कृति में आज से शिवरात्रि का पर्व शुरू है। यह पर्व कश्मीरी पंडितों में खुश्हाली लेकर आए, ऐसी उनकी कामना है।

कांग्रेस देश में मजबूत बने: बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस देश में मजबूत बने। यह इसलिए ताकि देश को बांटने वाली ताकतों से एकजुट होकर लड़ा जा सके। इस समय देश के लोगों की नजरें भी कांग्रेस पर हैं ताकि लाेगों की बुनियादी दिक्कतों का हल निकले।

Related Articles

Back to top button