ब्रेकिंग
‘मैं अपने बयान पर अटल हूं…’, मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की अपील पर बोलीं BJP विधाय... होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार का रोजगार अभियान होली पर थाने में हाजिरी देंगे गुंडे, गैर हाजिर होने पर जाएंगे जेल भोपाल में सुबह सुबह पुलिस महकमें में हड़कंप, तीन बड़े स्कूलों और फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की मिल... मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नए निवेश की बढ़ी संभावनाएं : मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर विधानसभा परिसर में नकली सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा विधायक बोले- सभी कांग्रेसी एक दूसरे ... कमलनाथ ने सरकार पर लगाए महाकाल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप, बोले-फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई... पोर्न वीडियो दिखाकर नाबालिग से की छेड़छाड़! शोर मचाने पर मस्जिद में जा छिपा आरोपी, गरमाया माहौल

फेरारी की नई हाइब्रिड सुपरकार भारत में लॉन्च

मशहूर कंपनी Ferrari ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार Ferrari 296 GTB को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि नई कार उसके F8 Tributo मॉडल को रिप्लेस करेगी। फेरारी की 296 नाम वाली में 2996 cc का इंजन डिस्प्लेसमेंट मिलता है। फेरारी का कहना है कि 296 GTB 6-सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली पहली रोड कार है। इसमें एक बिल्कुल नया 6-सिलेंडर इंजन है जो उत्सर्जन को कम करने और पावर आउटपुट बढ़ाने के लिए हाइब्रिडाइजेशन तकनीक के साथ आता है।

इंजन पावर-Ferrari 296 GTB में एक 3.0-लीटर इंजन मिलता है जिसे ट्विन-टर्बोचार्ज किया गया है इसलिए यह 654 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। इलेक्ट्रिक मोटर 166 hp का पावर पैदा करता है इसलिए इस कार का कुल पावर आउटपुट 830 hp है जो 8,000 rpm पर जेनरेट होता है। पीक टॉर्क आउटपुट 740 Nm है जो 6,350 rpm पर आता है। रेव लिमिटर को 8,500 rpm पर सेट किया गया है।

स्पीड और ब्रेक- इस इंजन के साथ 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। फेरारी का कहना है कि 296 GTB सिर्फ 2.9 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे और 7.3 सेकेंड में 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। कार की टॉप स्पीड 330 किमी प्रति घंटा है। यह कार 107 मीटर की दूरी में 200 किमी प्रति घंटे से 0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचकर रुक जाती है। फेरारी ब्रेक फेड को कम करने के लिए कार्बन सिरेमिक डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल कर रही है। 296 GTB ने फेरारी के फियोरानो टेस्ट ट्रैक को 1 मिनट 21 सेकेंड में पार कर लिया।

बैटरी- यह सुपरकार प्योर ईवी मोड में 25 किमी तक जा सकती है और 135 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसके बैटरी पैक का साइज 7.45 kWh है जिसे वजन वितरण के लिए सीटों के पीछे लगाया गया है। प्लग-इन हाइब्रिड होने के कारण बैटरी पैक को चार्जर के जरिए 1 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

4 ड्राइविंग मोड- 296 GTB तार के जरिए ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग हासिल करने वाली पहली फेरारी है। इस कार में चार ड्राइविंग मोड मिलते हैं जिन्हें स्टीयरिंग व्हील पर लगाए गए eManettino (ईमैनेटिनो) डायल के जरिए बदला जा सकता है। ड्राइविंग मोड्स के नाम – Qualify (क्वालिफाई), Hybrid (हाइब्रिड), Performance (परफॉर्मेंस) और eDrive (ईड्राइव) हैं। हर ड्राइविंग मोड कई मापदंडों को बदल देता है।

‘मैं अपने बयान पर अटल हूं…’, मुस्लिमों के लिए अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की अपील पर बोलीं BJP विधायक केतकी सिंह     |     होली के दिन कितने बजे से शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं? DMRC ने दिया बड़ा अपडेट     |     बिहार पुलिस में 19 हजार 838 सिपाहियों की होगी भर्ती, CM नीतीश कुमार का रोजगार अभियान     |     होली पर थाने में हाजिरी देंगे गुंडे, गैर हाजिर होने पर जाएंगे जेल     |     भोपाल में सुबह सुबह पुलिस महकमें में हड़कंप, तीन बड़े स्कूलों और फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की मिली धमकी     |     मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स सेक्टर में नए निवेश की बढ़ी संभावनाएं : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर     |     विधानसभा परिसर में नकली सांप लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा विधायक बोले- सभी कांग्रेसी एक दूसरे को डस रहे     |     कमलनाथ ने सरकार पर लगाए महाकाल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप, बोले-फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए     |     पोर्न वीडियो दिखाकर नाबालिग से की छेड़छाड़! शोर मचाने पर मस्जिद में जा छिपा आरोपी, गरमाया माहौल     |