ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
देश

थोड़ी देर में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया पेश करेंगे दिल्ली का बजट

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से उबर रही दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से पहली बार डिजिटल तरीके से बजट पेश किया जाएगा। थोड़ी देर बाद उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली विधानसभा में डिजिटल तरीके से बजट सदन के पटल पर रखेंगे। अनुमान है कि इस बार का दिल्ली का बजट 75,000 करोड़ रुपये होगा। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सभी आयु वर्ग के लोगों को जल्द निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगेगी। दिल्ली सरकार इस बारे में पेश होने वाले बजट में एलान कर सकती है। इसके तहत दिल्ली में सरकार के जितने भी अस्पताल हैं वहां पर वैक्सीन लगाने का इंतजाम किया जाएगा।

Delhi Budget 2021 LIVE Update: 

इस बार बजट की थीम देशभक्ति पर आधारित होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह सातवां बजट है। वित्त मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया लगातार सातवीं बार दिल्ली का बजट पेश करेंगे। यह तीसरा मौका है जब दिल्ली सरकार ने बजट को थीम आधारित रखते हुए योजना बनाई है। सरकार सबसे पहले स्वराज बजट लेकर आई थी। इसके बाद 2018 में पर्यावरण पर फोकस करते हुए ग्रीन बजट पेश किया था। इस बार बजट में 75 हफ्ते तक देशभक्ति के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की झलक दिल्ली सरकार के बजट में भी दिखेगी।

इस बार के बजट में दिल्ली सरकार जहां एक तरफ स्वास्थ्य सुविधाओं पर और ज्यादा फोकस कर सकती है, वहीं बीमारी से बचाव के लिए भी कुछ योजना लेकर आने की तैयारी है। हर साल की तरह इस बार भी बजट में शिक्षा को खास तवज्जो मिलने वाली है। बजट में शिक्षा इस बार भी पहले स्थान पर और स्वास्थ्य दूसरे स्थान पर रहेगा।

बजट में इन योजनाओं पर रहेगा सरकार का जोर

  •  हर घर नल का जल योजना के तहत सभी को 24 घंटे पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराना
  •   दिल्ली के हर बच्चे के लिए होगी विश्वस्तरीय शिक्षा की व्यवस्था
  •   सस्ती, सुलभ और बेहतरीन इलाज की सुविधा

प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाने के लिए खुलेगा पिटारा

  •  वायु प्रदूषण के स्तर को कम से कम तीन गुना घटाने का लक्ष्य
  •  यमुना की धारा को स्वच्छ बनाने की योजनाओं को मिलेगा बल
  •  अनधिकृत कालोनियों में सुविधाओं के विस्तार पर जोर
  •  जहां झुग्गी, वहीं मकान
  •  11 हजार से अधिक बसें और 500 किमी से ज्यादा लंबी मेट्रो लाइनें
  •  महिलाओं के साथ-साथ छात्रों को भी मुफ्त बस यात्र की सुविधा
  •  तारों के जंजाल का अंत, हर घर तक अंडर ग्राउंड केबल से पहुंचेगी बिजली

Related Articles

Back to top button