ब्रेकिंग
रायपुर में खुले नाले और गड्ढों से हादसे: 5 वर्षीय काव्यांश की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त स... गौरेला में 5 साल की मासूम को कोबरा सांप ने डंसा: परिजनों की सतर्कता से बची जान, जिला अस्पताल में भर्... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक आदेश: 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना सूची जारी, 29 अगस्त... पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या...
देश

नंदीग्राम से ममता ने किया नामांकन, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला

कोलकाता। बंगाल के चुनावी अखाड़े में सबसे हाई वोल्टेज सीट बन चुके नंदीग्राम से आज मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस सीट पर ममता का मुकाबला हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ है। मुख्यमंत्री ने दोपहर करीब 1:40 बजे हल्दिया में एसडीओ दफ्तर में इस सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरअसल ममता कोलकाता के परंपरागत भवानीपुर सीट छोड़कर इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने जा रही है

ममता ने साल 2007-08 में बहुचर्चित नंदीग्राम आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस आंदोलन ने साल 2011 में बंगाल से 34 साल लंबे वामपंथी शासन का अंत करने में अहम भूमिका निभाई थी। इधर, कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से विधायक थे, लेकिन तृणमूल छोड़ने के साथ उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। अब इस सीट पर ममता व सुवेंदु के बीच बहुत ही रोचक मुकाबला है। नंदीग्राम सीट पर दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा। इधर, नामांकन के बाद ममता वापस नंदीग्राम लौट जाएंगी।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले नंदीग्राम के शिव मंदिर में पूजा की। 

गौरतलब है कि ममता नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक दिन पहले मंगलवार को ही नंदीग्राम पहुंच गईं। नंदीग्राम में ममता ने 10,000 से ज्यादा तृणमूल के बूथ कार्यकर्ताओं को मंगलवार को संबोधित किया। इस दौरान ममता ने जमकर हिंदुत्व कार्ड खेला और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं भी हिंदू हूं। कोई मुझे हिंदुत्व के बारे में नहीं सिखाए। ममता शाम में नंदीग्राम में दो मंदिरों में भी गईं। इसके बाद तुष्टीकरण का कार्ड खेलते हुए ममता वहां एक मजार में भी गई और वहां चादर चढ़ाई। इसके बाद ममता नंदीग्राम में एक चाय दुकान पर रुकीं और वहां खुद से चाय बनाकर लोगों को पिलाईं। साथ ही खुद भी चाय पीं।

सुवेंदु अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन पत्र दाखिल के दो दिन बाद भाजपा के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी इसी सीट से पर्चा भरेंगे। शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा नेता व सुवेंदु के करीबी कनिष्क पांडा ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वह वहां रैली को संबोधित करेंगे। खबर है कि सुवेंदु के साथ उस दिन पार्टी में शामिल होने के बाद बंगाल में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार का आगाज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती करेंगे।

Related Articles

Back to top button