ब्रेकिंग
Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान OFTEC Cell Punjab Police: विदेश से 10 भगोड़ों को वापस लाने वाले OFTEC सेल के काम की सीएम मान ने की स...
देश

कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की मनमानी, कहा- ‘सड़क पर कब्जा करेंगे, प्लॉट भी काटेंगे’

सोनीपत। कृषि कानून विरोधी आंदोलन को कुंडली बॉर्डर पर 105 दिन बीत चुके हैं। कड़ाके की ठंड के बाद अब यहां बैठे आंदोलनकारियों को गर्मी सताने लगी है। इसे देखते हुए आंदोलनकारियों ने धरनास्थल पर पक्के निर्माण शुरू कर दिए हैं। प्लास्टिक व कपड़ों की तिरपाल से बने तंबू में बढ़ती गर्मी और धूप से होने वाली परेशानी को देखते हुए रहने के लिए ईंटों से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए पंजाब से ट्रैक्टर-ट्रालियों में ईंटें भरकर लाईं गईं हैं। कुंडली बॉर्डर पर जीटी रोड का जाम करके धरना दे रहे आंदोलनकारियों ने गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय शुरू कर दिए हैं। एसी ट्राली व एसी तंबुओं के अलावा अब रोड पर ही पक्का निर्माण भी शुरू किया गया है। कुंडली में जीटी रोड पर पानीपत-दिल्ली लेन पर मुख्य मंच से थोड़ा आगे ईंट व सीमेंट से कमरों का निर्माण शुरू किया गया है। अभी कमरों की नींव बनाने का काम शुरू हुआ है। इन कमरों के ऊपर सरकंडे व पराली से छत बनाई जाएगी, ताकि अंदर ठंडक रहे।

ईंट से कमरों का निर्माण करने वालों ने बताया कि यहां पर आंदोलनकारियों के लिए रैन बसेरे की तर्ज पर कमरे बनाए जा रहे हैं। चारों ओर से ईंट और सीमेंट की मोटी दीवार और ऊपर पराली की छत होने से गर्मी से बचाव होगा। इसके अलावा इन कमरों में लगाने के लिए कूलरों की भी व्यवस्था की जा रही है। पंजाब के किसान जत्थेबंदी के नेता मनजीत राय ने कहा कि जो किसान मोर्चा के सेवादार हैं, उन्होंने एलान कर दिया है कि आप पक्के मकान बनाओ, एसी-कूलर हम भिजवा देंगे। उनकी जत्थेबंदी मकान का निर्माण करवा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी में हिम्मत है तो इसे रोक कर दिखाए। ‘यहीं कब्जा करेंगे, प्लाट भी काटेंगे’ मुख्य मंच से आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए मनजीत ने कहा कि इस कानून से जितना हमारा नुकसान होगा, उसकी भरपाई यहीं से करके जाएंगे। हमारा जितना नुकसान होगा, उतना हम यहां कब्जा करके बैठ जाएंगे और प्लाट भी काटेंगे। पुलिस ने काम रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर एलान कर दिया कि उनके निर्माण कार्य को रुकवाने का प्रयास न किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस वाले पूछते हैं कि पक्के निर्माण, ट्यूबवेल लगवाने की मंजूरी किस से ली है। इसका जवाब है कि ये तीनों कृषि कानून बनाने के लिए किससे मंजूरी ली गई है। यदि इसका जवाब सरकार देगी तो हम भी जवाब दे देंगे। जैसे सरकार ने इस कानून की मंजूरी नहीं ली, वैसे ही हम भी यहां रहने के लिए मंजूरी नहीं लेंगे और जैसे हमारा दिल करेगा, वैसे ही रहेंगे।

Related Articles

Back to top button