ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

Deepika padukone पर काम नहीं आई फोटोग्राफर की ये ट्रिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए जाना जाता है। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फोटोग्राफर की बातों पर मुस्कुरा रही हैं।

इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा के साथ एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाहर आती हुई दिखा रही हैं और तभी उन्हें फोटोग्राफर घेर लेते हैं। जिसके बाद वो बमुश्किल अपनी कार तक पहुंचती हैं। लेकिन इसी बीच एक फोटोग्राफर तस्वीरों की मांग करते हुए बोलता है, ‘अरे मैडम जी रुकिए मैं नया आया हूं…।’ फोटोग्राफर की बातों को सुनाकर अभिनेत्री अपनी कार में बैठकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। क्योंकि बहुत से फोटोग्राफर खुद को नया बताकर एक्सक्लूसिव तस्वीरें ले लेते हैं।

इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका ट्राउजर और शर्ट के ऊपर ओवर साइज कोट के साथ मास्क लगाए नजर आ रही हैं। तो वहीं उनकी बहन अनीशा ब्लू कलर के टॉप के साथ ब्लू जींस में दिख रही हैं। वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कबीर खान द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘83’ में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। तो दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं।

इसके अलावा वो शकुन बत्रा की फिल्म आगामी फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आएगी। साथ ही वो बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ‘पठान’ बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वहीं दीपिका ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में भी नजर आएगी।

Related Articles

Back to top button