ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

वाहन चालकों को राहत, दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले NH-24 के मार्ग को खोला गया

नई दिल्ली। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर पर जारी प्रदर्शन के बीच सोमवार सुबह राहत भरी खबर आई है। दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले NH-24 के मार्ग को खोल दिया गया है। इससे दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश जा रहे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। पिछले एक घंटे से भी अधिक समय से यहां पर आवागमन सुचारू है। समाचार एजेंसी एएनआइ के हवाले से खबर आ रही है कि गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस से मुताबिक, आम जनता की सुविधा को देखते हुए दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाले NH-24 के मार्ग को खोल दिया गया है। यह मार्ग गाजियाबाद जिले के पुलिस अधिकारियों के परामर्श के बाद खोला गया है।

बता दें कि इस रास्ते के बंद होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों  में जाने के लिए लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ता था। अब इस रास्ते को खोल दिया गया है।

सोमवर को इस रास्ते के खुलने से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। उधर, तीन महीने से भी अधिक समय से दिल्ली-एनसीआर के सिंघु, शाहजहांपुर, गाजीपुर, टीकरी, पियाऊ मनियारी, झरोडा और धांसा बॉर्डर और पूरी तरह से बंद हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है।

इससे पहले 2 मार्च को भी दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर के जरिये दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली सभी बंद लेनों में से एक लेन खोल दी थी, लेकिन फिर दोपहर बाद फिर बंद कर दिया था। यहां पर बता दें कि दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाला रास्ता दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद बंद किया था। गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले रास्ते पर किसान अब भी बैठे हैं, हालांकि इनकी संख्या बेहद कम हैं।

 इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आगामी 26 मार्च को दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में भारत बंद का एलान किया है। इस दौरान पूरे दिन भारत बंद रखने की बात कही है।  इससे पहले 6 घंटे के भारत बंद का ही एलान किया गया था।

Related Articles

Back to top button