ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

हिरासत में लिए गए कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार, बागी बिधायकों से मिलने गए होटल

मुंबईः कर्नाटक के मंत्री डी. के. शिवकुमार को मुंबई पुलिस ने यहां के उस आलीशान होटल के बाहर हिरासत में ले लिया, जहां उनके राज्य के बागी विधायक ठहरे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शिवकुमार से मिलने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मिंलिंद देवड़ा और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान को भी हिरासत में लिया गया है। शिवकुमार एक टीवी चैनल को साक्षात्कार दे रहे थे जब पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों नेताओं को बीकेसी पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।

कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार को बचाने की मुहिम के तहत मुंबई पहुंचे शिवकुमार को बुधवार सुबह होटल में घुसने से रोक दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने घोषणा की कि वह तब तक इस जगह को छोड़कर नहीं जायेंगे जब तक वह विधायकों से नहीं मिल लेते। बुधवार सुबह मुंबई पहुंचते ही शिवकुमार सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर होटल पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें होटल के अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने दलील दी कि होटल के अंदर जाने के लिये उनके पास वैध अनुमति है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। अधिकारियों ने उन्हेर्ं शिवकुमार को बताया कि होटल में ठहरे विधायकों ने मुंबई पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि शिवकुमार के यहां पहुंचने से उनके जीवन को खतरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button