ब्रेकिंग
Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा...
देश

फिलहाल लॉकडाउन के संकेत नहीं, CM नीतीश बोले- स्थिति ठीक, लेकिन बचाव जरूरी

पटना।  कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में उठाए जा रहे एहतियाती कदमों को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में घबराने को कोई बात नहीं है। यहां के हालात ठीक हैं। आगे भी स्थिति नहीं बिगड़े, इसलिए कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी बातों से स्‍पष्‍ट हो गया कि हालात नहीं बिगड़े तो बिहार में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है और स्‍कूल-कॉलेज खुले रहेंगे।

देश के कई भागों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

विदित हो कि देश के कई भागों में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में वृद्धि हुई है। खासकर महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश में मामले बढ़े हैं। इसे देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इसमें बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री ने ये बातें कहीं हैं।

होली में बिहार आने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि होली के महापर्व के दौरान दूर-दूर से बिहार के लोग अपने घर आ रहे हैं। ऐसे लाेगों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

बढ़ाई जा रही जांच, वैक्‍सीन लेने को कर रहे प्रेरित

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि बिहार में कोरोना जांच का काम फिर से बढ़ाया जा रहा है। रोजाना 70 हजार तक जांच का लक्ष्य बनाया गया है। कोशिश यह की जा रही है कि हर दिन अधिक से अधिक आरटी-पीसीआर जांच की जाए। इस बीच राज्‍य में कोरोना वैक्सीन देने का काम भी बढ़ाया गया है। सभी को वैक्‍सीन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

खुद रख रहे नजर, रोजाना कर रहे समीक्षा

मुख्‍यमंत्री ने बिहार में हालात ठीक रखने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वे खुद प्रतिदिन रात में नौ बजे आंकड़े देखते और समीक्षा भी करते हैं। इस संबंध में दो दिनों के बाद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में हालात ठीक हैं, लेकिन सतर्कता जरूरी है।

Related Articles

Back to top button