ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
खेल

हवाई सफर से बेहतर होगी रेल यात्रा, सुरक्षित और आरामदायक होगा सफर; जानें कैसे

नई दिल्ली। यदि हम मिलकर काम करें तो आने वाले दिनों में रेल यात्रा हवाई सफर से भी बेहतर और सुविधाजनक हो जाएगी। यात्रियों को अच्छी रेल सेवा मिलेगी, जो सुरक्षित और आरामदायक होगी, कम समय लगेगा और एक शहर को दूसरे से जोड़ेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने फिर दोहराया कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। यह देश की संपत्ति है और यह सरकार की ही रहेगी।

निजीकरण को लेकर आलोचना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से सड़कों का इस्तेमाल सरकारी और निजी दोनों तरह की गाडि़यां करती हैं, उसी तरह से यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल निजी सेक्टर भी कर सकते हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘अगर निजी क्षेत्र आगे आता है और कार्य की गति बढ़ती है तो देश को कैसे नुकसान होगा?’ गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार देश में रेल नेटवर्क को सुधारने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य इसमें सहयोग करेंगे।

गोयल ने बताया कि नेशनल रेल प्लान के तहत तीन नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चिन्हित किए गए हैं, जिनमें बड़े निवेश की जरूरत होगी। इसी तरह सरकार ने बुलेट ट्रेन के लिए भी मुंबई-अहमदाबाद के अतिरिक्त कई रूट की पहचान की है। इससे पहले चर्चा के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट्स के फायदे के लिए रेल सेवाओं और इन्फ्रा का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार रेलवे को भी एयर इंडिया की तरह बीमार करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी क्षेत्र के आने से सेवा के गुणवत्ता नहीं बदलेगी, बल्कि किराया बढ़ेगा।

श्रमिक ट्रेनों से घर पहुंचे 64 लाख श्रमिक

रेल मंत्री ने कोरोना काल में श्रमिक ट्रेनों के जरिये 64 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के घर जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 43 रूट पर 4,600 से ज्यादा श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया गया। सभी राज्यों को उनकी मांग के हिसाब से ट्रेनें उपलब्ध कराई गई, इसके बाद भी इस पर राजनीति का प्रयास हुआ।

रेलकर्मियों को रुपे कार्ड प्रयोग करने की सलाह

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेलवे के 12.54 लाख कर्मचारियों को अपने डेबिट/एटीएम कार्ड को रुपे संचालित कार्ड में बदलने का सुझाव दिया गया है। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान और डिजिटल इंडिया की पहल को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे इस दिशा में विभिन्न प्रमोशनल गतिविधियों में बैंकों को भी सहयोग कर रहा है।

Related Articles

Back to top button