ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

IPU PG Diploma: अपने तरह का पहले फायर एवं सेफ्टी ऑडिट कोर्स इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने किया लांच, फायर फाइटिंग प्रोफेशनल के लिए पीजी डिप्लोमा कोर्स

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधान क्षेत्र दिल्ली सरकार के गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपी यूनिवर्सिटी) ने फायर फाइटिंग प्रोफेशनल के लिए एक पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स लांच किया है। सामाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक राज्य के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस फायर फाइटिंग एण्ड सेफ्टी ऑडिट में पीजी डिप्लोमा कोर्स का लांच करते हुए कहा कि यह अपने तरह पहला कोर्स है। इस कोर्स को आईपी यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट स्टडीज (सीडीएमएस) द्वारा नागपुर के नेशनल फायर सर्विस कॉलेज के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जाएगा।

फायर फाइटिंग एण्ड सेफ्टी ऑडिट में पीजी डिप्लोमा कोर्स का लांच करते हुए उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमारे देश में फायर और लाइफ सेफ्टी सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण और अत्यावश्यक समस्याओं में से एक रही है। मेट्रोपॉलिटन शहरों और अन्य शहरी इलाकों में जन-जागरूकता की कमी और बिल्डिंग कोड को न मानने के कारण आज के परिदृश्य में यह और कठिन हो गया है।”

“ऐसे में यूनिवर्सिटी द्वारा लांच किया गया यह अपने तरह का पहला कोर्स है जो कि समाज में सुरक्षा के उपायों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में सही कदम है। हम समाज को भली-भांति प्रशिक्षित फायर प्रोफेशनल देना चाहते हैं ताकि वे राष्ट्र के लिए योगदान दे सकें और अधिक से अधिक जिंदगियों बचा सकें,” उप-मुख्यमंत्री ने कहा।

मनीष सिसोदिया, जो कि राज्य के शिक्षा मंत्री भी हैं, ने यूनिवर्सिटी से अपील भी की कि इस कोर्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही साथ इसे और भी विकसित करते रहें और इसे गतिशील स्वरूप दें।

फायर फाइटिंग एण्ड सेफ्टी ऑडिट में पीजी डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताते हुए सीडीएमएस के निदेशक अमरजीत कौर ने कहा, “इस कोर्स के शुरू होने के साथ ही हम फायर और लाइफ सेफ्टी से जुड़े संस्थानों से अपील करते हैं कि वे अपने कर्मचारियों को इस कोर्स से लाभ लेने के लिए नॉमिनेट करें।“

Related Articles

Back to top button