ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

DSGMC कमेटी के लीगल नोटिस पर कंगना रनोट का जवाब, ‘लगता है मुझे महान बनाकर ही दम लेंगे’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की मुश्किलों इन दिनों बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों में कंगना के खिलाफ काफी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। हाल ही कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कराने के संदर्भ में उनके ख़िलाफ़ बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है। वहीं अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है।

बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर एक ट्वीट करने से नाराज़ सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई पर दी गई जानकारी के अनुसार मनजिंदर ने कहा ‘हमने कंगना रनोट को उनके अपमानजनक ट्वीट के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने एक किसान वृद्ध मां को 100 रुपये में उपलब्ध महिला कहा था। उनका ट्वीट किसानों के विरोध को राष्ट्रविरोधी दर्शाता है। हम कंगना से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हैं’।

लीगल नोटिस पर कंगना ने किया ये ट्वीट :

कमेटी के लीगल नोटिस भेजने के बाद कंगना रनोट ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। लीगल नोटिस के खिलाफ कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा,‘फिल्म माफिया ने मुझ पर कई मामले दर्ज किए, कल रात जावेद अख्तर ने एक और मुकदमा दायर किया, महाराष्ट्र सरकार ने हर घंटे एक केस दायर किया अब पंजाब में कांग्रेस भी इस गिरोह में शामिल हो गई है। लगता है मुझे महान बनाके ही दम लेंगे… थैंक्यू’।

आपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक बुजुर्ग महिला के बारे में ट्वीट करते हुए उन्हें शाहीन बाग (CAA) प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामला बढ़ गया था। कंगना के इस ट्वीट पर बुजुर्ग महिला का भी जवाब आया था। बुजुर्ग महिला ने कहा था, ‘मैं 13 एकड़ की मालकिन हूं 100 रूपए की मुझे क्या जरूरत, अगर कंगना के पास कोई काम नहीं है तो वो मेरे ख़ेत में आकर काम कर सकती हैं’। कंगना के इस बयान की कुछ पंजाबी सेलेब्स ने भी आलोचना की है। बीते दिन उनके और दिलजीत दोसांझ के बीच एक ट्विटर वॉर भी हुई जिसमें दोनों ने एक दूसरे के जमकर सुनाई।

Related Articles

Back to top button