ब्रेकिंग
AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर... Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर...
राजस्थान

‘भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध’…स्मृति ईरानी ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

जयपुरः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कानून-व्यवस्था तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित विभिन्न मुद्दों पर निशाना साधा।

टोंक के देवली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विजय बैंसला और राजसमंद के चारभुजा में पार्टी प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने विधानसभा चुनावों को महिलाओं के सम्मान की लड़ाई बताया। ईरानी ने प्रदेश में एक ऐसी सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया जो महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे। उन्होंने वादा किया, “भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगी।”

ईरानी ने जनता को भाजपा के सत्ता में आने पर महत्वपूर्ण लाभ देने का आश्वासन दिया जिनमें किसानों को वार्षिक वित्तीय सहायता में वृद्धि, महिलाओं के लिए किफायती दर पर गैस सिलेंडर, नवजात बच्चियों के लिए बीमा और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का वादा शामिल है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रैलियों को संबोधित करने वाले थे लेकिन उनका प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने के बाद उनकी जगह ईरानी ने रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शेर की पार्टी से हैं और वे डरने वाले नहीं हैं। ईरानी ने कहा, “जिनके नेता मूर्ख हैं उन्हें डर लगता है। हम शेरों की पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आप हमें कितना भी डरा लें, हम डरने वालों में से नहीं हैं।”

ईरानी ने कांग्रेस सरकार की निंदा की और महिलाओं से बलात्कार और उनपर अत्याचार के मामलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। ईरानी ने राज्य के मंत्री शांति धारीवाल की ‘मर्दों का प्रदेश’ वाले बयान को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। धारीवाल ने पिछले साल कहा था कि राजस्थान ‘मर्दों का प्रदेश’ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”कांग्रेस नेता कहते हैं कि यह मर्दो का राज्य है। मैं गहलोत से पूछना चाहती हूं कि आपकी पार्टी में कौन नामर्द है जिसे बेटियों से बलात्कार पर गुस्सा नहीं आता।”

Related Articles

Back to top button