ब्रेकिंग
रेवाड़ी के मुकुंदपुर बसई गांव के खेतों में मिला युवक का शव, सीने पर गोली लगने से हुई मौत हरियाणा पुलिस की तकनीकी पहल: नेफिस और एमसीयू के जरिए 23 हजार से अधिक अपराधियों की पहचान गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहलवान हत्याकांड: सिविल अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, पैसों के लेन... सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज...
मध्यप्रदेश

मैं सीएम पद की रेस में नहीं- सिंधिया, वोटिंग के बीच ज्योतिरादित्य ने लगाया तमाम अटकलों पर विराम

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर में वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान उन तमाम अटकलों पर रोक लगा दी जिनमें कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया सीएम पद के प्रबल दावेदार है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने पहले से ही कहा है कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं। इस रेस में न मैं कभी था और न मैं आज हूं। मुझसे तीनों बार पूछा गया, साल 2013 में, साल 2018 में और आज भी। तीनों बार मैंने कहा है कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं।’

सीएम पद की रेस को लेकर सिंधिया ने कहा कि ये रेस कुर्सी की नहीं है। ये रेस विकास की है, प्रगति की है और जनता के विश्वास को सुनिश्चित रखने की है। इस दौरान सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सीएम पद की कुर्सी की रेस कांग्रेस में होती है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार मैदान में भाजपा के बड़े नेताओं की साख दाव पर लगी है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर का नाम शामिल है। सीएम पद के रेस की बात करे तो ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है, लेकिन आज मतदान के दौरान उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

Related Articles

Back to top button