ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

बिहार : MLC मनोनयन पर NDA में छिड़ी जंग, इधर मुकेश सहनी नाराज तो उधर मांझी को चाहिए न्‍याय

पटना।  बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के 12 सदस्यों के मनोनयन पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) व हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने इसपर नाराजगी का इजहार करते हुए इंसाफ की मांग की है। ‘वीआइपी’ और ‘हम’ ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया है।

विदित हो कि बिहार में राज्‍यपाल कोटे की 12 सीटों के लिए एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (JDU) व भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने छह-छह एमएलसी बनवाए, जबकि गठबंधन में शामिल ‘वीआइपी’ व ‘हम’ को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इससे दोनों दलों में नाराजगी है।

नहीं हुआ गठबंधन धर्म का पालन : वीआइपी

वीआइपी के प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने एमएलसी मनोनयन पर कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने विधानसभा चुनाव के वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि नोनिया समाज से हम एक एमएलसी बनायेंगे। इस मनोनयन में वीआइपी से राय लेनी चाहिए थी। अगर वीआइपी कोटा से एमएलसी मनोनीत नहीं कर सकते थे, तो एनडीए की ओर से कर लेते। ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वीआइपी इसका विरोध करती है।

‘हम’ व ‘वीआइपी’ को देनी थी एक-एक सीट

‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए का हिस्सा होने के नाते ‘हम’ और ‘वीआइपी’ को एक-एक सीट मिलनी चाहिए थी। ‘हम’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि मनोनयन के पहले एनडीए की रायशुमारी नहीं की गई। इसमें ‘हम’ और ‘वीआइपी’ जैसे सहयोगी दलों का ख्याल नहीं रखा गया। उन्‍होंने संकेतों में कहा कि पार्टी ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां कोई कड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि, ‘हम’ के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र मांझी ने किसी भी प्रकार के कड़े निर्णय की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मांग तो की ही जाती है, कोई जरूरी नहीं कि मांग मान ही ली जाए।

Related Articles

Back to top button