ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

लखनऊ शताब्दी की जेनरेटर कार में लगी आग, 1 घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन

नई दिल्ली/गाजियाबाद।दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाली लखनऊ शताब्दी के यात्रियों में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन की जेनरेटर कार में आग लग गई। इसके चलते ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन से 1 घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई, क्योंकि आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बजकर 45 मिनट पर लखनऊ शताब्दी ट्रेन की जेनरेटर कार में आग लग गई। हादसे के एक घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने ट्रेन से जेनरेटर कार को अलग किया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ही ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया।

 सुनील कुमार सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गाजियाबाद) का इस पूरे हादसे पर कहना है कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना मिली कि शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगी है। तत्काल 6 गाड़िया भेजी गईं। देखा गया कि आग ट्रेन के सबसे पिछले बोगी जनरेटर व लगेज यान में लगी थी तत्काल बोगी को ट्रेन के अन्य हिस्से से अलगकर आग बुझाने की कार्रवाई प्रारम्भ की गई। आग से दोनों दरवाजे खुले नहीं रहे थे। उन्हें तोड़कर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

वहीं, इससे पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली लखनऊ मेल में बृहस्पतिवार देर रात विस्फोट की धमकी के चलते गाजियाबाद में हड़कंप मच गया। बताया गया कि यूपी-112 पर मिली बम की धमकी की सूचना दिल्ली कंट्रोल रूम को दी गई थी, लेकिन तब तक ट्रेन दिल्ली से चल चुकी थी। इसके बाद आनन-फानन में लखनऊ मेल ट्रेन को गाजियाबाद जंक्शन पर रोककर सघन तलाशी ली गई। आरपीएफ, जीआरपी और गाजियाबाद पुलिस ने लखनऊ मेल के हर कोच का कोना-कोना छाना। एक घंटे बाद कुछ नहीं मिलने की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना किया।

Related Articles

Back to top button