ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

शादी समारोह के दौरान झोपड़ी में घुसा ट्रक, मामत में बदल गई सारी खुशीयां

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में जश्न का माहौल तब मातम में बदल गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे झोपड़ी में बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हलसी बाजार निवासी दुखी मांझी की बेटी की शादी थी और लोग इसी में जुटे हुए थे। दरवाजा लगने के बाद बारातियों के खाने का इंतजाम किया जा रहा था। कुछ लोग सड़क किनारे बनी झोपड़ी के किनारे बैठे थे, तभी लखीसराय की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर झोपडी के सामने खड़े लोगों को कुचलते हुए वहीं एक बिजली के खंभे से जाकर टकरा गया।

हलसी के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आठ लोगां की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोडकर फरार हो गया है। मृतकों में तीन बाराती और पांच लड़की पक्ष वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button