ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

विदेश फंडिंग: SC की वकील इंदिरा जयसिंह के घर CBI छापे, केजरीवाल ने की निंदा

नई दिल्ली: सीबीआई ने गुरुवार को प्रख्यात वकील आनंद ग्रोवर के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘लॉयर्स कलेक्टिव’ के कार्यालयों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। छापेमारी आनंद ग्रोवर के दिल्ली और मुम्बई कार्यालयों पर की जा रही है। अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया कि छापेमारी कहां की जा रही है।

PunjabKesari
ग्रोवर पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इंदिरा जयसिंह के पति हैं। उन पर एजेंसी ने विदेशी सहायता प्राप्त करने के आरोप में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ग्रोवर से सम्पर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें परेशान न किया जाए क्योंकि छापेमारी जारी है।
PunjabKesari
‘लॉयर्स कलेक्टिव’ ने सीबीआई के सभी आरोपों को खारिज किया है। वहीं इस छापेमारी पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस छापेमारी की निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए लेकिन जो लोग कानून को बचाने में अपना जीवन खपा रहे हैं उन्हें इस तरह परेशान नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button