ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
देश

मध्याह्न भोजन में अंडा परोसना बंद नहीं हुआ तो धर्मगुरु करेंगे चक्काजाम

सिमगा, बालोद बाजार । मध्या- भोजन में अंडा परोसना बंद नहीं करने पर शासन के विरोध में कबीर पंथ के धर्म गुरु नेशनल हाइवे जाम कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। कबीर पंथ के धर्म गुरु पंथ प्रकाशमुनि नाम साहेब ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कर दिया कि यदि प्रदेश सरकार 16 जुलाई तक स्कूलों में बच्चों को देने वाले मध्या- भोजन में अंडा परोसना बंद नहीं किया तो 17 जुलाई को वे स्वयं लाखों कबीर पंथियों के साथ कबीरधर्म नगर दामाखेड़ा में रायपुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे। जिसका ज्ञापन बुधवार को शासन के नाम प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम व थाना प्रभारी सिमगा को सौंप दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में छम्मन वर्मा व सरपंच कमलेश साहू ने बताया कि पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब के निर्देशानुसार समीप के ग्राम बावामोहतरा में छह जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रतिनिधिमंडल द्वारा निवेदनात्मक ज्ञापन दिया गया था।

जिसमें उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ में 35 लाख कबीर पंथी निवास करते हैं व उनका आहार विहार सात्विक है। ऐसे में स्कूलों में मध्या- भोजन अंडा परोसा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। शासन के इस निर्णय से कबीर पंथियों के मान सम्मान व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उक्त ज्ञापन सौंपने के बाद भी शासन द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया है।

जिससे आहत होकर पंथश्री प्रकाशमुनि नाम साहेब ने ऐलान कर दिया कि 16 जुलाई तक शासन द्वारा उक्त आदेश को बदला नहीं गया तो 17 जुलाई को वे स्वयं लाखों कबीर पंथियों के साथ नेशनल हाइवे जाम कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button