ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

क्या फीका पड़ा संजय दत्त के दिल में बेटी त्रिशाला के लिए प्यार? दर्द की घड़ी में नही दिया साथ

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता संजय दत्त इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने हुए हैं। लेकिन इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि उनकी बेटी त्रिशाला है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उनकी बेटी  त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड का निधन हो गया था।

बॉयफ्रेंड के आकस्मिक निधन ने त्रिशाला को बुरी तरह से तोड़ दिया है, त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। अब खबर है कि दुख की इस घड़ी में बेटी त्रिशाला को हिम्मत देने संजय दत्त अमेरिका नहीं जाएंगे। संजय दत्त से जुड़े करीबी सूत्र के मुताबिक, एक्टर बेटी से मिलने US नहीं जाएंगे। एक खास रिपोर्ट में संजय दत के एक दोस्त के हवाले से लिखा है- ”जब से त्रिशाला का जन्म हुआ है, उसे नजरअंदाज ही किया गया है। संजय ने तो बेटी को पूरी तरह से इग्नोर किया है। एक बच्ची जिसकी मां उसके पैदा होने के बाद चल बसी, उसके लिए अपने आसपास पिता का ना होना पीड़ादायक है”

रिपोर्ट में संजय दत के एक दोस्त के हवाले से यह भी लिखा है, ”त्रिशाला के लिए यही रियलिटी है। संजय दत्त के लिए तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और दो बच्चे ही परिवार हैं। त्रिशाला एक्टर के लिए उनके अतीत का हिस्सा है” जब संजय दत्त की बायोपिक मूवी संजू रिलीज हुई थी, तब भी संजय और त्रिशाला का रिश्ता चर्चा में आया था। दरअसल, संजू में त्रिशाला का कहीं भी जिक्र नहीं था। त्रिशाला, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा दत्ता की संतान है। शादी के कुछ सालों बाद संजय और ऋचा अलग हो गए थे, इसके बाद ऋचा अपने पैरेंट्स के साथ रहने अमेरिका चली गई थीं। बाद में ऋचा की कैंसर से मौत हो गई थी, वैसे कुछ महीने पहले संजय दत्त से बेटी त्रिशाला के मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button