ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी किस क्वालिटी की वजह से भारतीय टेस्ट टीम में मिलनी चाहिए जगह, गावस्कर ने बताया

पुणे। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के जरिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने बतौर तेज गेंदबाज भारत की तरफ से वनडे में डेब्यू करते हुए सबसे बेस्ट प्रदर्शन भी कर डाला। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने 4 विकेट लिए थे तो वहीं दूसरे वनडे मैच में भी उनकी गेंदबाजी अच्छी रही। एक तरफ जहां टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई तो वहीं उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यानी पिछले दो वनडे मैचों में वो 6 विकेट ले चुके हैं।

भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कार का मानना है कि नए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गति और सीम पर नियंत्रण के कारण टेस्ट क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम के लिए अच्छा योगदान कर सकते है और चयन समिति को लंबे प्रारूप में उनके नाम पर उसी तरह से विचार करना चाहिए जैसा की 2018 में जसप्रीत बुमराह के साथ किया गया था। कर्नाटक के 25 साल के इस गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय में चार विकेट चटकाये थे।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी उन्होंने 37वें ओवर में दो विकेट लिये जिसमें शानदार यॉर्कर गेंद पर जोस बटलर का भी विकेट शामिल था। गावस्कर ने शुक्रवार को भारत व इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान टीवी पर कमेंट्री करते हुए कहा ककि, गेंद की सीम पर उनके नियंत्रण को देखकर मैं कह सकता हूं कि भारतीय चयन समिति को टेस्ट के लिए उनके नाम पर विचार जरूर करना चाहिए।

इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय के बाद अब टेस्ट प्रारूप में भारत के शीर्ष गेंदबाज बन गये है, उसी तरह से प्रसिद्ध अपनी गति और सीम पर नियंत्रण से लाल गेंद (टेस्ट) के बहुत अच्छे गेंदबाज बन सकते है। प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रथम श्रेणी के नौ मैचों में 34 विकेट लिए हैं।

Related Articles

Back to top button