ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मनोरंजन

पत्नी दीपिका की इस खासियत पर हैं रणवीर सिंह फिदा, खुलासा कर कहा…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आज दुनिया भर में शुमार है। शादी के बाद से ही ये कपल अपनी अपकमिंग फिल्मों और अपनी जोड़ी को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चाे का विषय बने रहते हैं। इन दोनों का रिश्ता फैंस के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। 6 साल एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी।

हाल ही में रणवीर ने फेमिना मैगजीन के साथ फोटोशूट करवाया और दीपिका से शादी के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में बात की। रणवीर से पूछा गया कि दीपिका की वो कौन-सी खासियत है जिसके बारे में कोई नहीं जानता तो रणवीर ने जवाब दिया कि उनके अंदर बचपना है, जिसे सिर्फ रणवीर ने ही देखा है और यही उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल हिस्सा है।

रणवीर से इंटरव्यू में और भी बहुत से सवाल हुए, जिसमें शादी के बाद उनके और दीपिका के रिश्ते में बदलाव के बारे में पूछा गया। रणवीर ने बताया, उनका रिश्ता शादी के बाद और बेहतर हो गया है और अब जब वो और दीपिका प्यार में है और साथ रहते हैं तो उनके रिश्ते में किसी प्रकार के संदेह और डर की जगह नहीं है। रणवीर ने ये भी बताया कि कैसे अब उनके रिश्ते में मजबूती, सिक्योरिटी और खुशी जैसी चीजें हैं। ये भी बताया कि कैसे शादी की वजह से उनके रिश्ते में आई इस सिक्योरिटी ने उनके रिश्ते को और बेहतर बना दिया है।

रणवीर से ये भी पूछा गया कि दीपिका और उनकी लड़ाई में कौन सबसे पहले हार मान लेता है। इसपर उन्होंने बताया कि वो और दीपिका लड़ते नहीं है, बता दें कि शादी के रणवीर और दीपिका, डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में पहली बार साथ नजर आएंगे। शादी के बाद ये उनकी एक साथ पहली फिल्म होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button