ब्रेकिंग
झारखंड में मानसून मेहरबान: रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, गुमला और खूंटी में भारी बारिश का अलर... झारखंड विधानसभा में JPSC परीक्षा पर भारी हंगामा! बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग, सोमवार तक सद... हजारीबाग NTPC पकरी-बरवाडीह कोयला खदान देश में नंबर-1! लगातार दूसरे साल मिली 5-स्टार रेटिंग पलामू एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन: सुमित चंद्रवंशी पर 11 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज; घटनास्थल सील रांची में ब्राउन शुगर तस्करों पर शिकंजा: नागाबाबा खटाल से 2 गिरफ्तार, हजारीबाग से लाते थे नशा जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह आयोजित, शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गैंगस्टर प्रिंस खान के लोकल हैंडलर पर कसा शिकंजा, रांची में राणा राहुल के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्... हजारीबाग झील सौंदर्यीकरण में ₹14 करोड़ का घोटाला? मेयर ने रोका काम, जांच कमेटी होगी गठित रांची में 77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन का आह्वान— 'एक फलदार पौधा लगाएं, पर्यावरण संरक्षण को बनाए... गढ़वा में झारखंड-छत्तीसगढ़ एनएच 343 पर हाथियों की चहलकदमी, रंका वन क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का खौफ
देश

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाले वकील ने अब डीके शिवकुमार को मानहानि का नोटिस भेजा

शिवमोग्गा।  कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार को एक वकील ने मानहानि का नोटिस भेजा है और माफी मांगने को कहा है। वकील ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने 13 मार्च को शिवमोग्गा में पार्टी की एक रैली में उन्हें ‘निकम्मा’ कहा था। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस नेता को मानहानि का नोटिस भेजा है। वकील केवी प्रवीण इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों को पीएम केयर्स फंड को लेकर गुमराह करने को लेकर एफआइआर दर्ज करा चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए प्रवीण ने कहा,’मैंने पिछले साल सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दायर किया था। दुर्भाग्य से, पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट अदालत में दाखिल नहीं की है। मैंने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस से इस प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उच्च न्यायालय ने शिवमोग्गा में सागर टाउन पुलिस को नोटिस जारी किया।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए प्रवीण ने आगे कहा, ‘इस बीच डीके शिवकुमार ने 13 मार्च को शिवमोग्गा में कांग्रेस की एक रैली में मुझे निकम्मा कहा। मैंने उन्हें स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भेजा और मैं मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।’ इससे पहले, शिवकुमार ने राज्य सरकार से सोनिया गांधी के खिलाफ एफआइआर में बी रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस मामले को बंद करने के लिए एक बी रिपोर्ट दायर की जाएगी।

बता दें कि डीके शिवकुमार कर्नाटक के अश्लील सीडी मामले में भी फंसते दिख रहे हैं। सीडी में नजर आ रही महिला के माता-पिता ने  शिवकुमार पर अपनी बेटी का इस्तेमाल कर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। मामले में कथित रूप से शामिल पूर्व मंत्री रमेश जर्किहोली ने भी उनपर साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, शिवकुमार ने अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह  सीडी में दिखाई दे रही महिला से कभी नहीं मिले।

Related Articles

Back to top button