ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

देश में गंभीर होते जा रहे कोरोना के हालात, PM मोदी कर रहे हाई लेवल मीटिंग

नई दिल्ली। देश में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। आज कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर आ गई है। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक(High Level Meeting) बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

पीएम मोदी फिलहाल इस उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल ये बैठक जारी है।

कोरोना के मामले 90 हजार के पार, कई राज्यों में हालात बिगड़े

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 93 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 513 लोगों की मौत हुई है। देश के करीब 11 राज्यों में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र में बीते एक दिन में 49,000 से ज्यादा मामले सामने आए तो वहीं छत्तीसगढ़ में 5800 से ज्यादा नए मामले सामने आए। दिल्ली की बात करें तो यहां भी 3500 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,24,85,509 हो गए हैं। वहीं इस वायरस से देश में 1,16,29,289 लोग ठीक हो चुके हैं। देश कोविड 19 के 6,91,597 सक्रिय केस हैं। वहीं इस घातक वायरस से अब तक 1,64,623 मौतें हो चुकी हैं।

देश के आठ राज्यों में 80 फीसद से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों से ही 81.42 फीसद नए मामले हैं। इनमें कर्नाटक, छत्तीसग़़ढ, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन आठ राज्यों के अलावा गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और केरल में भी मामलों के बढ़ने का ट्रेंड बना हुआ है।

कोरोना के आपात हालात से निपटने की तैयारी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से स्थिति और खराब होती जा रही है। एक दिन में करीब 50 हजार नए मामले मिलने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों में बड़े स्तर पर जुट गई है। अस्पतालों में और बेड, एंबुलेंस और ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। हालात में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। 

मध्य प्रदेश ने सील की महाराष्ट्र की सीमा

मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा। मध्य प्रदेश में कोरोना के बिगड़े हालात के बाद कई शहरो में हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

यूपी में भी बढ़े केस

यूपी में करीब छह महीने बाद शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 3290 कोरोना मरीज मिले, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल पहले नौ अक्टूबर को 3240 रोगी मिले थे, इसके बाद से रोगियों की संख्या लगातार घट रही थी।

देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार हुई तेज

देश में एक अप्रैल से टीकाकरण की रफ्तार में भी तेजी आई है। टीकाकारण की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 7,59,79,651 डोज लोगों को दी जा चुकी हैं। . पिछले 24 घंटों में 27,38,972 डोज दी गईं।

Related Articles

Back to top button