ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

कर्नाटक: मजदूर ने रिश्तेदार के घर में लगाई आग, बच्चों समेत छह की मौत; आरोपी फरार

मदिकेरी (कर्नाटक)। पोन्नापेट के समीप शनिवार भोर नशे की हालत में एक मजदूर ने अपने रिश्तेदार के घर में आग लगा दी। इस घटना में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। चारों झुलसे लोगों का मदिकेरी और मैसुरु अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित येरावारा बोजा घटना के बाद से फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बोजा की अपनी पत्नी बाबी से आए दिन लड़ाई होती रहती थी। एक सप्ताह पहले उसने घर छोड़ दिया था और उसी गांव में अपने भाई मांजु के घर रहने चली गई। नशे की हालत में बोजा शनिवार रात दो बजे अपने साले के घर पहुंचा और दरवाजे पर दस्तक दी। वह घर की छत पर चढ़ गया और वहां छप्पर हटाकर उसने पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी।उस समय मांजु और परिवार के अन्य सदस्य तोला घर में नहीं थे। दोनों दौड़कर वहां पहुंचे और बचाने का प्रयास किया। आग से बाबी, बोजा की चाली सीते, रिश्तेदार की बेटी प्रार्थना की आग में जलने से मौत हो गई। चार अन्य सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मप्र- श्योपुर में घटना, ग्रामीणों ने एकजुट होकर खेतों में लगी आग पर पाया काबू

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को आग ने फिर से तांडव मचाया। आग से चार बीघा खेत में ख़़डी गेहूं की फसल के साथ 40 बीघा की नरवाई जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। आग लगते ही पूरा गांव खेतों पर उम़़ड आया। 20 ट्रैक्टरों से ग्रामीणों ने हेरो खेतों से फसल के बीच गड्ढे कर आग को आगे ब़़ढने से रोका। वहीं जिस ग्रामीण को जो मिला, उसी से आग बुझाने लगा। फायर बिग्रेड सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहंुची, तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है।

Related Articles

Back to top button