ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

ड्रग्स केस में गिरफ्तार एजाज़ ख़ान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट

नई दिल्ली। ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार हुए ‘बिग बॉस फेम’ और फेमस एक्टर एजाज़ ख़ान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई पर दी गई जानकारी के मुताबिक एजाज़ ख़ान का कोविड 19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद एक्टर को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही एनसीबी ने ये जानकारी दी है कि जो ऑफिसर एजाज़ के केस की जांच के लिए लगातार उनके साथ थे उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया है। हालांकि ऑफिसर की टेस्ट रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें  कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एजाज़ को 31 मार्च को ड्रग्स केस में गिरफ़्तार किया था। मंगलवार को एनसीबी ने एक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, 8 घंटों तक पूछताछ चली जिसके बाद एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने एजाज़ ख़ान 3 अप्रैल तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में भेजा दिया था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि एक ड्रग पैडलर की गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ में एजाज़ का नाम सामने आया था।  एजाज़ को उस समय एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था,  जब वो राजस्थान से लौट रहे थे।

एजाज़ ने किया आरोपों का खंडन

एजाज़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश हुए एजाज़ ने कहा था, ‘मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था। तनाव से गुजरने के चलते वह इन दवाओं का इस्तेमाल करती रही हैं।’

वैसे ये पहली बार नहीं है जब एजाज़ को ड्रग्स केस में अरेस्ट किया गया हो। इससे पहले एक्टर साल 2018 में भी ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्हें बेलापुर स्थित होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलने का दावा भी मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया था।

Related Articles

Back to top button