ब्रेकिंग
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज...
देश

गुजरात में कोरोना की दवा रेमडेसिविर को लेकर राजनीति गर्माई

अहमदाबाद। कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई दवा रेमडेसिविर को लेकर गुजरात में राजनीति गर्मा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत भाजपा की ओर से पांच हजार इंजेक्शन मुफ्त वितरण का एलान किया। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि मरीजों को इंजेक्शन नहीं मिल रहे तो भाजपा के पास कैसे आए? मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस पर कहा कि इसका जवाब पाटिल ही देंगे।

गुजरात में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के साथ अहमदाबाद व सूरत में कोरोना के इलाज में कारगर रेमडेसिविर की कमी भी देखने को मिल रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इसकी कमी दूर करने के लिए 10 हजार इंजेक्शन गुवाहाटी से सूरत एयरलिफ्ट कर पहुंचाए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा था कि पार्टी की ओर से पांच हजार इंजेक्शन मुफ्त में वितरित होंगे। शनिवार को सूरत में 700, नवसारी में 100 तथा सूरत ग्रामीण में 200 इंजेक्शन का वितरण किया गया।

मुंबई में रेमडेसिविर की 284 शीशी के साथ दो गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण के इलाज में अहम रेमडेसिविर इंजेक्शन की 284 शीशियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांड की एक्स यूनिट ने गुरुवार की शाम को अंधेरी (पूर्व) में सरफराज हुसैन नामक व्यक्ति को रेमडेसिविर इंजेक्शन की 12 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया।

हुसैन से पूछताछ में मली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक दवा कंपनी के गोदाम पर छापा मारा और वहां से इस इंजेक्शन की 272 शीशियां बरामद की। इनकी कीमत 13.05 लाख के करीब है। हुसैन ने पुलिस को बताया कि दवा कंपनी के मालिक ने उसे एक शीशी आठ हजार रुपये में बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने दवा कंपनी के मालिक रहमान अख्तर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button