ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मनोरंजन

O SAKI SAKI Song Teaser: Nora Fatehi ने एक बार फिर किया जबरदस्त बैली डांस, वीडियो देख हो जाएंगे दीवाने

नई दिल्ली। ‘दिलबर गर्ल’ नौरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अपनी बैली डांसिंग से आपको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। नौरा ने साल 2018 में जॉन इब्राहिम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ (Satyameva Jayate) में ‘दिलबर’ गाने (Dilbar Song) पर डांस किया था। नौरा ने उस गाने में इतना बेहतरीन बैली डांस किया था कि लोगों के दिमाग से वो अब तक नहीं निकला है।

अब नौरा एक बार फिर जॉन की फिल्म ‘बाटला हाउस’ के गाने ‘साकी साकी’ में आइटम सॉन्ग करेंगी। गाने का टीजर भी जारी किया दिया गया है जो कि काफी जबरदस्त है। टीजर इतना जबरदस्त है तो गाना कितना जबरदस्त होगा सोचिए। टीजर से समझ आ रहा है कि ये गाना संजय दत्त, अनील कपूर और समीरा रेड्डी की फिल्म ‘मुसाफिर’ के गाने का रीमेक है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने बेहतरीन डांस किया था। 15 जुलाई को पूरा गाना रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में जॉन इब्राहिम लीड रोल में नजर आएंगे। दिल्ली में साल 2008 में हुए एनकाउंटर में दो आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया था। ये फिल्म उसी एनकाउंटर पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन एक मुस्लिम पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे जो एनकाउंटर करता है।


फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज को लेकर जॉन के सामने एक चुनौती ये है कि उसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’ भी रिलीज होगी। हालांकि तीन फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से जॉन अब्राहम परेशान नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button