ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
विदेश

Quake hits in Japan जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 242.18 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

हांग कांग। जापान (Japan) के नाजे (Naze) से 169 किलोमीटर उत्‍तर पश्चिम में शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी जीओलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.3349 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.1371 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 242.18 किलोमीटर की गहराई में था। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ (Xinhua news agency) ने यह जानकारी दी है।

पापुआ न्यू गिनी में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर इनकी तीव्रता 6.0 मापी गई थी। इससे पहले अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में लगातार दूसरे दिन आए भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए थे। बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतों व सड़कों में दरारें आ गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस दौरान गैस पाइप फटने से कई घरों में आग लग गई थी। बीते दो दशक में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था।

नेपाल में भी बीते शनिवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई थी। बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची थी। इस भूकंप का प्रभाव भारत के कुछ इलाकों में भी देखा गया था। इसमें करीब 9000 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 22 हजार लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button