ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

Dilip Kumar और Madhubala के इश्क़ की दुश्मन बनी एक ‘शर्त’, जानिए किसकी थी साज़िश!

नई दिल्ली। पर्दे पर दिलीप कुमार और मधुबाला की बेधड़क मोहब्बत ने ना जाने कितने दिल धड़काए हैं। पर्दे पर इश्क़ करते-करते असल ज़िंदगी में भी इनकी मोहब्बत के किस्से ख़ूब मशहूर हुए, मगर सात साल तक कोर्टशिप में रहने के बावजूद मोहब्बत को मंजिल ना मिली।

अक्सर यह देखा गया है कि सिनेमा के पर्दे पर मोहब्बत के गुल खिलाने वाले सितारों को निज़ी ज़िंदगी में इश्क़ ने मायूस किया है। मोहब्बत के मखमली एहसास को कई पीढ़ियों के दिलों में जगाने वाले जोड़े चाहकर भी असल ज़िंदगी में एक नहीं हो पाये। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई कहानियां दर्ज़ हैं, जिनका क्लाइमैक्स ट्रेजिक रहा।

1951 की फ़िल्म तराना की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार और मधुबाला के बीच इश्क़ के ख़ूबसूरत एहसास ने अंगड़ाई ली। सात साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे, मगर एक ग़लतफ़हमी की वजह से मधुबाला से उनका रिश्ता टूट गया। सिनेमा की दुनिया में यह बात भी प्रचलित है कि मधुबाला के पिता अताउल्ला ख़ान की वजह से दिलीप कुमार और मधुबाला की रिलेशनशिप टूटी। मधुबाला के साथ अपनी रिलेशनशिप का ज़िक्र दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी में विस्तार से किया है।

मधुबाला को उनकी मोहब्बत से एतराज़ ना था, मगर शादी के लिए उनकी शर्त दिलीप कुमार को मंज़ूर नहीं थी। मधुबाला के पिता एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते थे और वो चाहते थे कि शादी के बाद दिलीप कुमार और मधुबाला उनकी ही फ़िल्मों में काम करें, जिसके लिए दिलीप साहब तैयार नहीं हुए।

हिंदी सिनेमा की मैग्नम ओपस ‘मुग़ले-आज़म’ का एलान 50 के दशक में उसी वक़्त हुआ था, जब दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ रही थी। मगर, इस फ़िल्म के पूरा होते-होते दोनों अजनबी बन चुके थे। इसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया। बायोग्राफी में एक जगह दिलीप साहब ने ज़िक्र किया- ”मुग़ले-आज़म के प्रोडक्शन के दौरान ही हमारी बातचीत बंद हो गयी थी। फ़िल्म के उस क्लासिक दृश्य, जिसमें हमारे होठों के बीच पंख आ जाता है, के फ़िल्मांकन के समय हमारी बोलचाल पूरी तरह बंद हो चुकी थी।” प्यार किया तो डरना क्या का नारा आशिक़ों को देने वाली इस जोड़ी की मोहब्बत अधूरी रह गयी।

मधुबाला की मोहब्बत में दिलीप कुमार के टूटे दिल को सायरा बानू ने पनाह दी। इश्क़ के उफ़ान ने दोनों की उम्र में 22 साल फ़ासला भी मिटा दिया। इन दोनों की शादी आज भी एक मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button