ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
विदेश

भारत-फ्रांस के बीच चल रहा युद्धाभ्यास ‘गरुड़ VI’ खत्म, एयरफोर्स ने दिखाया दमखम

मांट डी मार्सन। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच चल रहे युद्धाभ्यास ‘गरुड़ VI'(Garud VI) आज समाप्त हो गया। फ्रांस के मांट डी मार्सन हवाई अड्डे पर यह युद्धाभ्यास चल रहा था। एक जुलाई से चल रहे इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की वायुसेनाओं ने अपना दमखम दिखाया।

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

ANI

@ANI

: The sixth edition of Indo-French air exercise ‘Garuda’ at Mont De Marsan Air Base in France, came to an end today.

39 people are talking about this

‘राफेल है गेमचेंजर’

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल( Rafale) में उड़ान भरी। राफेल में उड़ान को वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बेहतरीन अनुभव बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत अच्छा अनुभव था।  यहां हमने राफेल से जुड़ी कई चीजें सीखी हैं, जैसे हम किस तरह राफेल का भारतीय वायुसेना में बेहतर उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि सुखोई-30 के साथ इसका संयोजन(Combination)किस तरह किया जा सकता है।’ वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने साथ ही कहा, ‘भारतीय वायुसेना में टेक्नोलॉजी और हथियार के रूप में राफेल गेमचेंजर साबित होगा। आने वाले सालों में यह आक्रामक मिशन और युद्ध जैसी स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’

राफेल और सुखोई का मेल बरपाएगा दुश्मन पर कहर

भारतीय वायुसेना की राफेल और सुखोई 30 एमकेआइ की संयुक्त कार्रवाई की योजना सफल रही तो वह पाकिस्तान समेत सभी दुश्मन देशों पर युद्ध में कहर बरपाएगी। यह बात भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल  आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस में चल ररहे गरुड़ 6 युद्धाभ्यास के मौके पर कही थी।

भारत-फ्रांस के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास

भारत और फ्रांस के इस युद्धाभ्यास में राफेल, मिराज-2000, सुखोई 30 जैसे लड़ाकू विमानों देखने को मिले। इस संयुक्त इंडो-फ्रेंच युद्ध अभ्यास में मिराज 2000, सुखोई 30 एमकेआई, अल्फा जेट और कासा विमान शामिल हुए लेकिन जिस विमान ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया उसका नाम था राफेल, जो जल्द ही भारतीय वायुसेना में शामिल होने वाला है।यह युद्भाभ्यास भारतीय वायुसेना के लिए राफेल जेट विमानों के बारे में ज्यादा जानने का अवसर प्रदान करने वाला रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button