ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
खेल

IPL 2021: जोस बटलर ने बताया बतौर कप्तान संजू सैमसन को किस चुनौती का सामना करना पड़ेगा?

नई दिल्ली। आइपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी संजू सैमसन करेंगे। टीम को पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS)  से सोमवार को खेलना है। इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि संजू सैमसन के लिए कप्तानी में अनुभव का अभाव एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उनके पास शानदार क्रिकेटिंग ब्रेन है। इंग्लैंड के यह विकेटकीपर आइपीएल में राजस्थान के लिए 2018 से खेल रहे हैं और टीम की बल्लेबाजी इनके इर्द-गिर्द घूमती है।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में के दौरान बटलर से पूछा गया कि संजू सैमसन जैसे युवा कप्तान का राजस्थान का नेतृत्व करना कितना मुश्किल होगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सैमसन के लिए सबसे बड़ी चुनौती कप्तान के तौर पर अनुभव की कमी होगी। मैंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है और जब आप यह काम करते हैं तो यह थोड़ा अलग लगता है। सैमसन के पास शानदार क्रिकेटिंग ब्रेन है और वह बल्ले से और विकेट के पीछे से टीम को फ्रंट से लीड करेंगे। उनके आसपास कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी होंगे, जिनसे अच्छी सलाह मिल सकती है, जब उन्हें इसकी जरूरत होगी।’

राजस्थान रॉयल्स में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के होने के बारे में बात करते हुए, बटलर ने कहा कि जब ड्रेसिंग रूम में आपके परिचित चेहरे रखते हैं, तो यह बहुत अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स और आर्चर के साथ सिर्फ क्रिकेट के बारे में बातचीत नहीं होती, वे उनके साथ  प्लेस्टेशन पर भी काफी समय बिताते हैं। बटलर ने आगे कहा कि अब रॉयल्स के साथ जुड़े हुए उनके चार साल हो गए हैं। टीम में कई लोग हैं जो इंग्लैंड से नहीं हैं, लेकिन वे उनके साथ भी समय बिताते है।

इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया था। बटलर ने कहा कि वह निश्चित रूप से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सफल होने के बारे में उनसे बात करना चाहते हैं। टेस्ट मैच का शतक कैसे बनाया जाए इसे लेकर उनसे बात करेंगे। उन्हें लगता है कि टेस्ट क्रिकेट एक अद्भुत चुनौती है। पता है कि हम यहां टी 20 टूर्नामेंट खेलने के लिए हैं, लेकिन कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में अबतक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में उन्हें अगर मौका मिला तो वे उनसे टेस्ट क्रिकेट को लेकर बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button