ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...
मनोरंजन

Amitabh Bachchan की फिल्म ‘अजूबा’ को हुए 30 साल, को-स्टार ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अजूबा’ को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म को 12 अप्रैल साल 1991 में रिलीज किया गया था। इस मौके पर अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म में अपने किरदार का फोटो शेयर किया है। फिल्म अजूबा के 30 साल पूरे होनी की खुशी में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फिल्म में अपने सह-कलाकार ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अजूबा के 30 साल..! साले गुजरती रहीं, सुख की, कुछ दुख की, साथ चले गए, यादें भर रह गईं!’ अजूबा एक सुपरहीरों फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन साथ दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, डिंपल कपाड़िया ने अहम किरदार प्ले किए थे। फिल्म का सह- निर्देशन अभिनेता शशि कपूर और गेनाडी वासिलीव ने किया था।

हाल ही में साल 1975 में आई उनकी फिल्म चुपके चुपके को 46 साल पूरे होने की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक बीटीएस तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी पति और फिल्म की एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो ट्वीटर पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘चुपके चुपके, ऋषिकेश मुखर्जी के साथ हमारी फिल्म को 46 साल हो गए। ये जो आप घर तस्वीर में देख रहे हैं वह प्रोड्यूसर एनसी सिप्पी का घर था.. हमने इसको खरीदा, फिर बेचा और फिर वापस खरीद लिया… दोबारा बनवाया… अब ये हमारा घर है जलसा। यहां पर कई फिल्में शूट हुई हैं…आनंद, नमकहराम, चुपके चुपके, सत्ते पे सत्ता जैसी कई फिल्में की शूटिंग हो चुकी हैं।’

वहीं अगर बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो महानायक इन दिनों फिल्म ‘गुडबाय’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मि मंदाना नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड’ में भी नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button