ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
खेल

इस साल 59 फीसद कंपनियां कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी में : सर्वे

नई दिल्ली। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था में आई गिरावट से अब धीरे-धीरे उबार का दौर है। ऐसे में एक अध्ययन सामने आया है जिसमें कहा गया है कि इस साल यानी 2021 में भारत में 59 फीसद कंपनियां अपने कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देने की तैयारी कर रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, इस साल वेतनवृद्धि का अच्छा समय दिख रहा है। 59 फीसद कंपनियों ने कहा कि इस साल वे 5 से 10 फीसद के बीच वेतनवृद्धि करेंगी। जबकि 20 फीसद कंपनियों ने कहा कि वेतनवृद्धि पांच फीसद से कम रहेगी। 21 फीसद का कहना था कि 2021 में भी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं होगी।

स्टाफिंग कंपनी जीनियस कंसल्टेंट्स की नियुक्ति, कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने और वेतन के रुख पर 10वीं रिपोर्ट 2021-22 में कहा गया है कि अच्छी वृद्धि दर के साथ बाजार के भी स्थिर रहने की उम्मीद है। कंपनियां अपने कारोबार की निरंतरता की रणनीति पर काम करने के अलावा श्रमबल को भी मजबूत करेंगी।

यह अध्ययन फरवरी और मार्च के दौरान 1,200 कंपनियों के बीच ऑनलाइन किया गया। इनमें बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा/शिक्षण/प्रशिक्षण, एफएमसीजी, आतिथ्य, एचआर समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, मीडिया, तेल एवं गैस, फार्मा और चिकित्सा, बिजली और ऊर्जा, रियल एस्टेट, खुदरा, दूरसंचार, वाहन और संबद्ध क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button