ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

Suhana Khan ने दिखाई अपने न्यूयॉर्क वाले घर की झलक, देखें कितने खूबसूरत घर में रहती हैं शाहरुख की बेटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना ख़ान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सुहाना ने भले ही अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर सुहाना को 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। किंग ख़ान की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं, उनकी बोल्ड फोटोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं, और वहां से अक्सर वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल में सुहाना ने पहली बार न्यूयॉर्क वाले घर की एक झलक दिखाई है। किंग ख़ान की बेटी की न्यूयॉर्क में कैसे घर में रहती हैं इसकी एक छोटी से झलक सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सुहाना ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर घर की एक फोटो शेयर की है जो काफी खूबसूरत है।

इस फोटो में एक रूम नज़र आ रहा है जिसमें टेबल और कुर्सी रखी हुई है और खिड़की के दूसरी तरफ डूबते हुए सूरज के साथ एक खूबसूरत नज़ारा नज़र आ रहा है। इस फोटो में सुहाना न खुद नज़र आरही हैं और न ही उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन शेयर किया है बस ‘घर’ वाली एक इमोजी बनाई है। जिससे ये समझ आ रहा है कि ये सुहाना का ही न्यूयॉर्क वाला घर है। आप भी देखें।

आपको बता दें कि सुहाना ख़ान की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। किंग ख़ान की बेटी को कई बार उनकी बोल्डनेस की वजह से ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन सुहाना इन सारी बातों से परे हैं।  सुहाना लगातार अपनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शाहरु खान की बेटी तब चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड फोटोज़ शेयर करने के बाद डिलीट कर दी थीं। हालांकि तब तक उनकी फोटोज़ वायरल हो चुकी थीं।

Related Articles

Back to top button