Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

बिलासपुर के कोरी डैम के पास पिकनिक मनाने गए नाबालिग दोस्तों ने की छात्र की हत्या

बिलासपुर के कोरी डैम के जंगल में बुधवार दोपहर मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव 12वीं में पढ़ने वाले लापता छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू (17) पुत्र अजय रात्रे का था। वह करीब एक सप्ताह पहले अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। वहीं पर उसके दोस्तों ने हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों की उम्र 16 साल का है। पूछताछ में शराब के नशे में हत्या करने की बात स्वीकार की है।

कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के जंगल में वनकर्मी ने बुधवार दोपहर 12 बजे अधजली लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही ऊनी टोपी, चप्पल और शराब की बोतलें मिली थीं। इस पर पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई। साथ ही शव के पास मिले सामानों को पुलिस के वाट‌सऐप ग्रुप में शेयर किया गया। तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से गायब छात्र मयंक के रूप में पहचान हुई।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मयंक के साथ गांव के ही दो नाबालिग औंरापानी पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे। इस दौरान कोरी डेम में उन्होंने शराब पी। शराब के नशे में उनका विवाद हो गया और मयंक से मारपीट की। वह घायल हो गया तो रिपोर्ट दर्ज कराने और परिजन को बता देने के डर से आरोपी नाबालिगों ने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिर पत्ते एकत्र कर शव को जला दिया। उसके कपड़े भी जला दिए थे, लेकिन, झगड़े के दौरान ऊनी टोपी और चप्पल इधर-उधर पड़ी रह गई। इसी आधार पर पुलिस और परिजन ने शव की पहचान की। मयंक के पिता अजय रात्रे फेब्रिकेशन मिस्त्री है। मयंक दो फरवरी को अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था और घर नहीं लौटा, तब उन्होंने आसपास उसकी तलाश की। अपने परिचितों से भी जानकारी जुटाई। इस दौरान उसे साथ ले जाने वाले नाबालिग दोस्तों ने मयंक को घर के पास छोड़ने की जानकारी दी। परेशान होकर उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें