ब्रेकिंग
Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि...
देश

कोरोना संक्रमित शव ले जाने स्वजन ने किया इन्कार

बिलासपुर। कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के स्वजनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। लिहाजा तोरवा पुलिस की मदद से कांग्रेस के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। इस पर मानवता का परिचय देते हुए कांग्रेस नेताओं ने न सिर्फ उनके स्वजनों की पतासाजी की। बल्कि शव ले जाने से इन्कार करने पर उनके अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी भी उठाई है

कांग्रेस कमेटी ने जरूरतमंदों को मदद पहुुंचाने के लिए कांग्रेस भवन में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसकी जिम्मेदारी छह दिग्गज कांग्रेसजनों को सौंपी गई है। इनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है। गुस्र्वार को कमेटी के सदस्य व जिला महामंत्री शेख निजामुद्दीन उर्फ दुलारे को तोरवा थाने की हवलदार संगीता नेताम ने सूचना दी।

खबर मिलने पर उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी से चर्चा की। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने मृतक की जानकारी जुटाई तब पता चला कि सुखदेव साहू पिता फूल सिंह तोरवा में अकेले रहते थे। वे मूलत: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गदरवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। कांग्रेस नेताओं ने किसी तरह उनके स्वजनों का मोबाइल नंबर पता किया।

फिर उन्हें इसकी सूचना दी। पहले स्वजन शव ले जाने के लिए आने वाले थे। फिर बाद में उन्होंने शव ले जाने से मना कर दिया। इस पर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। फिर मृतक का अंतिम संस्कार करने का प्रबंध किया। प्रशासन से अनुमति मिल गई है। अब कांग्रेसी शुक्रवार को उनकी अंत्येष्टि करेंगे।

Related Articles

Back to top button