ब्रेकिंग
Intercaste Marriage Controversy: समाज के गुस्से और प्रतिष्ठा के डर से पिता ने किया जीवित बेटी का अंत... UP News: 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते' के मंत्र से समृद्ध हो रहा यूपी, सीएम योगी ने गिनाईं महिला सशक्ती... Noida Extension Traffic Jam: गौर सिटी गोलचक्कर और एक मूर्ति चौक पर रेंगते नजर आए वाहन, स्थानीय लोग प... UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव
देश

बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान आज, बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

कोलकाता : शीतलकूची की घटना से सीख लेकर चुनाव आयोग बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शनिवार को कराने जा रहा है। इस चरण में सूबे के छह जिलों उत्तर 24 परगना, नदिया, पूर्व बद्र्धमान, जलपाईगुड़ी, कलिंपोंग एवं दाॢजलिंग की 45 सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। केंद्रीय बल के कुल 1.07 लाख जवानों की तैनाती की जाएगी।

इसके अलावा राज्य पुलिस के 21,000 कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1071 में से 853 कंपनियां चुनावी ड्यूटी पर रहेंगी। इनमें से 821 कंपनियां मतदान केंद्रों के अंदर रहेंगी। बारासात में 69, बैरकपुर में 61, बशीरहाट में 107, बिधाननगर में 86, दार्जिलिंग में 68, जलापाईगुड़ी में 122, कलिंपोंग में 21, कृष्णनगर में 11, पूर्व बद्र्धमान में 155, राणाघाट में 140 और सिलीगुड़ी में 53 कंपनियां तैनात रहेंगी। सभी बूथों के 200 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी। पांचवें चरण में कुल 319 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने इस 45 सीटों में से 32 पर कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन ने 10 सीटें जीती थीं। पहाड़ की तीन सीटों पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की जीत हुई थी।

इन सीटों के लिए पड़ेंगे वोट 

जिला : जलपाईगुड़ी (सात सीटें)

धूपगुड़ी, मैनागुड़ी, जलपाईगुड़ी, राजगंज, डाबग्राम-फुलबारी, माल एवं नागराकाटा।

जिला : कलिंपोंग (एक सीट) 

कलिंपोंग।

जिला : दार्जिलिंग (पांच सीटें) 

दार्जिलिंग, कर्सियांग, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी, सिलीगुड़ी एवं फांसीदेवा।

जिला : नदिया (आठ सीटें) 

शांतिपुर, राणाघाट उत्तर-पश्चिम, कृष्णगंज, राणाघाट उत्तर-पूर्व, राणाघाट दक्षिण, चकदह, कल्याणी एवं हरिणघाटा।

जिला : उत्तर 24 परगना (16 सीटें) 

पानीहाटी, कमरहट्टी, बरानगर, दमदम, राजारहाट न्यूटाउन, बिधाननगर, राजारहाट-गोपालपुर, मध्यमग्राम, बारासात, देगंगा, हाड़ोआ, मिनाखां, संदेशïखाली, बशीरहाट दक्षिण, बशीरहाट उत्तर और हिंगलगंज।

जिला : पूर्व बद्र्धमान (आठ सीटें) 

खंडघोष, बद्र्धमान दक्षिण, रायना, जमालपुर, मंतेश्वर, कालना, मेमारी और बद्र्धमान उत्तर।

पांचवें चरण के चर्चित चेहरे :

तृणमूल कांग्रेस : गौतम देव व ब्रात्य बसु

भाजपा : शमिक भट्टाचार्य

माकपा : अशोक भट्टाचार्य

Related Articles

Back to top button