ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

अनजान के लिए जान जोखिम में, युवक ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को कराया भर्ती

रायपुर। कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। एक ऐसी तस्वीर रायपुर से सामने आई है। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। तात्यापारा स्थित घर में बुजुर्ग दंपति कोरोना से पीड़ित थे। उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में युवक तीरथ कुमार साहू पीपीई किट पहनकर मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग दंपति को इंडोर स्टेडियम के कोविड सेंटर में भर्ती कराया।

युवक ने इसकी जानकारी अपने इंटरनेट मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि रायपुर तात्यापारा स्थित एक मकान में बुजुर्ग दंपति जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष की थी, जो घर पर अकेले थे। भैया विशाल शर्मा ने बताया कि तात्यापारा में दो बुजुर्ग तात्यापारा में है, और दोनों कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है।

विशाल शर्मा के निर्देश पर मैं गाड़ी से पहुंचा। कुछ समय इंतजार करने के बाद पता चला कि महिला बुजुर्ग इतनी कमजोर थी कि चल नहीं पा रही थीं। ऐसे में मुझसे रहा नहीं गया और मैंने तुरंत पीपीई किट पहन उन्हें गोद में उठाकर घर से बाहर ले आया और गाड़ी में बैठाया। बुजुर्ग बहुत कमजोर थे।

इसके बाद कोविड सेंटर में ले गया। दोनों की उम्र और लाचारी देखकर भर्ती नहीं लिया गया। वहीं, लगातार बिगड़ते तबीयत को देखते हुए बिना देरी किए इंडोर स्टेडियम पहुंचाया। उम्र देखकर मेडिकल टीम घबराई। बहुत देर तक मेडिकल टीम से चर्चा के बाद कोविड सेंटर में एडमिट ले ही लिया। बुजुर्ग दंपति की स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button