ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

COVID-19: 700 से 1000 रुपए में मिल सकती है कोरोना वैक्सीन

कुछ ही समय में COVID-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कोरोना की वैक्सीन खुले बाजारों में बहुत ही आसानी से मिलने लगेगी, लेकिन इसकी कीमत 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए प्रति डोज़ तक होने का अनुमान है। फिलहाल इस समय सरकार ने खुले बाजारों में वैक्सीन के लिए 250 रुपए प्रति डोज़ चार्ज तय किया हुआ है।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया है कि प्राइवेट मार्केट में कोवीशील्ड (Covishield) की कीमत 1000 रुपए होगी, वहीं रशिया से इंम्पोर्ट होने वाली स्पुतनिक वी (Sputnik V) की कीमत 750 रुपए होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ समय के भीतर ही इनकी कीमतों का ऐलान हो सकता है।

देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है और इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि देश में वैक्सीन डोज लगाए जाने का आंकड़ा 13 करोड़ के पार हो गया है। फिलहाल देश में 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। खास बात यह है कि सरकार आगामी 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया को शुरू करने वाली है।

Related Articles

Back to top button