ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
देश

ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती में पुलिस, इंस्टाग्राम पर स्टंट का वीडियो देख RTO ने सस्पेंड किया लाइसेंस

नई दिल्ली :  भारत में बीते कुछ समय से ट्रैफिक पुलिस कानून का उल्लंघन करने वालों पर पहरा लगा रही है। जहां पहले पुलिस सिर्फ सड़को पर निगरानी तक सीमित थी वहीं यह दायरा अब बढ़कर डिजिटल हो गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज पर कड़ी नजर रखती हैं, और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले व्यक्ति के सोशल मीडिया को भी लगातार स्कैन कर रही हैं।

इसी तरह की एक घटना आजकल चर्चा में है। दरअसल, केरल में सड़क परिवहन प्राधिकरण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टंट का वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को पुलिस ने इंस्टाग्राम पर देखा था। वीडियो मूल रूप से एक इंस्टाग्राम अकाउंट द ग्रीन पंक 46 द्वारा पोस्ट किया गया था। वीडियो में केरल की सड़कों पर बाइकर्स के एक झुंड को दिखाया गया है। जिनमें अन्य बाइकर्स लेन नियमों का पालन कर रहे हैं, वहीं उनमें से एक जोखिम भरेे स्टंट कर रहा था।

बताते चलें, कि इससे पहले भी कई बार ट्रैफिक पुलिस सक्रिय रूप से सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर चालान जारी करती रहती है। कुछ समय पहले गुजरात के सूरत शहर में एक महिला बाइकर द्वारा अपने खतरनाक राइडिंग स्टंट के वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद चालान जारी किया गया था। लिहाजा वीडियो में महिला बिना हेलमेट के सड़कों पर स्टंट करती नजर आ रही थी।

सामनें आए वीडियो में बाइकर एक अलग लेन में जाकर खतरनाक स्टंट करते देखा गया था। जिसके चलते सड़क के दूसरी तरफ आते शराबी के साथ वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। फिलहाल हमनें इस वीडियो को देखकर जब कुछ समय बाद उसे वापस से तलाशने की कोशिश की तो पाया कि वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है।

नोट: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर साझा वीडियो के अनुसार है।

Related Articles

Back to top button