ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मनोरंजन

अब इंस्टाग्राम पर भड़कीं कंगना रनोट, कहा- ‘जिहादियों ने किया हाइजैक, 2024 चुनाव में बीजेपी के लिए बड़ा ख़तरा’

नई दिल्ली। ट्विटर से कई बार पंगा ले चुकीं कंगना रनोट अब फोटो अपलोडिंग साइट इंस्टाग्राम पर भड़क गयी हैं और इसे कम्यूनिस्टों और जिहादियों का अड्डा बताते हुए बीजेपी के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने का ज़रिया बताया। कंगना ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद यूज़र्स की समझ पर भी सवाल उठाया।

कंगना ट्विटर की नीतियों को लेकर अक्सर ट्वीट करती रहती हैं। पहली बार उन्होंने इंस्टाग्राम के कंटेंट को लेकर सवाल उठाया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- इंस्टाग्राम डम्ब (बेवकूफ़) लोगों से भरा हो सकता है। यहां आईक्यू की कमी असहनीय है। इसकी बस एक अच्छी बात है कि छोटे बिज़नेस को यहां एक्सपोज़र मिल जाता है, लेकिन अब विपक्ष इन कमअक्लों का इस्तेमाल अपनी ही संपत्ति में छेद करने के लिए कर रहा है। यह ऐसे मूर्खों से भरा है, जो पश्चिम की फूहड़ वानाबी को प्रमोट कर रहे हैं और बीजेपी के ख़िलाफ़ नफ़रत फैला रहे हैं।

कंगना ने इंस्टाग्राम रील्स पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह मिडिल क्लास का टिकटॉक है। इन बेवकूफ़ों को पूंजीपतियों, कम्यूनिस्टों और जिहादियों ने हाइजैक कर लिया है। यह 2024 चुनावों में बीजेपी के लिए बड़ा ख़तरा बन सकता है। अगर ये जोकर फैशन के नाम पर शर्ट के नीचे साइकिलिंग शॉर्ट पहन सकते हैं तो उन्हें किसी भी बात के लिए भ्रमित किया जा सकता है।

कंगना के इन ट्वीट्स पर कई यूज़र्स ने उनकी खिंचाई भी की है। बता दें, कंगना ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय हैं और तकरीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इन दिनों कंगना वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार पर लग रहे आरोपों के जवाब ट्विटर के ज़रिए दे रही हैं।

कंगना पिछले दिनों अपने ऑक्सीजन वाले ट्वीट को लेकर ख़बरों में रही थीं, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते ऑक्सीजन की कमी पूरी करने के लिए पेड़ लगाने की सलाह दी थी। इस ट्वीट के बाद कंगना की सोशल मीडिया में ज़बरदस्त खिंचाई हुई थी। कंगना की फ़िल्मों की बात करें तो थलाइवी 23 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, जो महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस बढ़ने के बाद स्थगित कर दी गयी थी। इसके अलावा कंगना की धाकड़ औक तेजस भी पाइपलाइन में हैं।

Related Articles

Back to top button