ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

‘5000 स्क्रीन पर अगर कुत्ते-बिल्ली की फिल्म भी रिलीज़ की जाए तो पहले दिन 30 करोड़ कमा लेगी’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म का नया गाना ‘रहगुजर रिलीज किया गया है। फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ से अब तक दो गानों को रिलीज किया जा चुका. गाने ‘रहगुजर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं नवाजुद्दीन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। नवाजुद्दीन ने माना कि ओटीटी पर दर्शकों को लुभाने के लिए अश्लील कंटेंट की बाढ़ आ गई है और अभी इसका सेचुरेशन पॉइंट दूर है। वहीं फिल्म रिलीज के लिए स्क्रीन ना मिलने को लेकर भी नवाजुद्दीन का दर्द छलक पड़ा

 नवाजुद्दीन ने कहा कि ‘हां अब बहुत ज्यादा हो गया है. ओटीटी पर बहुत सारी सामग्री आ गई है। ये सब कुछ दिनों की बात है. अभी धूल उड़ रही है बाद में सब सैटेल हो जाएगा. इसके अलावा दोनों माध्यम फिल्म और वेब साथ में मिलकर काम करेंगे।

नवाजुद्दीन ने माना गुणवत्ता में आई है कमी 

नवाजुद्दीन ने ये भी माना कि ओटीटी पर अचानक मांग बढ़ने से गुणवत्ता में कमी आई है। उन्होंने आगे कहा कि क्वालिटी तो डैमेज हुई है, वो भी बहुत बुरे तरीके से. लोग अच्छा कंटेंट और बढ़िया एक्टिंग देखना चाहते हैं पर इसके मतलब ये नहीं कि आप उन्हें कुछ भी परोस दें। ओटीटी पर दर्शकों की पसंद बिल्कुल अलग है।

वेब कंटेंट का पर्याय बन गईं है न्यूडिटी और गालियां

आज न्यूडिटी और गालियां ही वेब कंटेंट का पर्याय बन गईं है क्योंकि काफी सारी सीरीज और फिल्मों में यहीं दिखाया जा रहा है। नवाजुद्दीन ने आगे कहा कि इसका कारण है कि सिर्फ दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह के कंटेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है, ये तो ठीक बात नहीं है।

ये पूछने पर कि ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके कैरियर में कितना खास है तो नवाजुद्दीन ने कहा कि. ‘ओटीटी पर करना… हम तो वो बॉक्स ऑफिस पर भी कर लें. पर हमें स्क्रीन स्पेस चाहिए।  5000 स्क्रीन पर कुत्ते-बिल्ली की भी पिक्चर अगर रिलीज  कर दो, उसका भी पहले दिन का कलेक्शन 20-30 करोड़ का हो जाएगा।

नवाजुद्दीन ने आगे कहा,’यहां एक हैं इंडस्ट्री के एक्टर हैं और एक पब्लिक के। पब्लिक अपना एक्टर देखना चाहती है पर उसे स्क्रीन नहीं मिलती। अगर आप उन्हें 700-800 स्क्रीन देंगे तो वो कैसे 20 करोड़ कमा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button