ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

पांच राज्यों में मतगणना शुरू, कैलाश विजयवर्गीय बोले- छुएंगे जादूई आंकड़ा

नई दिल्ली। हाल ही में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को घोषित किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में कोरोना संकट काल के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। इन राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इस दौरान कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बता दें कि इनमें से कोई भी राज्य हिन्दीभाषी नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि तमाम नेताओं द्वारा राज्यों में की गई रैलियों का क्या नतीजा निकलता है। काउंटिंग को लेकर हर छोटी बड़ी प्रतिक्रिया चाहे वह सोशल मीडिया पर आइ हो, या किसी नेता द्वारा दी गई हो, आप यहां पढ़ सकते हैं।

Live Reaction:

-पश्चिम बंगाल में हो रही मतगणना पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि चूंकि अभी कई कई दौर की मतगणना बाकी है ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी। हमें चुनौती दी गई थी कि हम 100 सीट भी नहीं जीत पाएंगे। लेकिन हम जादूई आंकड़ा भी छुएंगे।

-पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button