ब्रेकिंग
Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो... Greater Noida Bisrakh Dussehra: जहाँ नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, बिसरख गांव में होती है पूजा BJP OBC Morcha Sardar Patel Jayanti: बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पट... Aaj Ka Mausam 20 October 2026: दशहरे पर कैसा रहेगा देश का मौसम? दिल्ली में साफ आसमान तो यूपी-राजस्था... Rome Indian Embassy Alert: मिलान और रोम में हिंसा के बाद भारतीयों के लिए चेतावनी, भीड़भाड़ वाले इलाक... Reliance vs Tata Market Cap: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से टाटा को पीछे छोड़ नंबर-1 बनेगा रिलायंस... Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल...
देश

ओडिशा में कोरोना का कहर, लगाया गया लॉकडाउन, इन राज्‍यों में भी बढ़ाई पाबंदियां

नई दिल्‍ली। ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 5 मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन(lockdown) लगाने की घोषणा की है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्‍ली में भी लॉकडाउन एक सप्‍ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। इधर, उत्‍तर प्रदेश में भी कई जिलों में महामारी के कारण पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। कई अन्‍य राज्‍यों ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,92,488 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, केंद्र और राज्‍य सरकारें अपने-अपने स्‍तर पर संक्रमण को रोकने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

ओडिशा को कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए लॉकडाउन

महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़, गुजरात और राजस्‍थान में हालात काफी खराब हैं। इन राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्‍यादा लोगों की जान जा रही है। इसके अलावा, ओडिशा जैसे राज्‍यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना के 10413 नए मामले सामने आए, जिनकी जानकारी शनिवार को साझा की गई थी। इस दौरान राज्‍य में 11 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमित मरीजों में से 5 हजार 887 लोग क्वारंटाइन से हैं। ऐसे में राज्‍य सरकार ने 5 मई से 19 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी।

दिल्‍ली में बढ़ाया गया लॉकडाउन

दिल्‍ली में बीते 24 घंटों में 25 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। पिछले काफी दिनों से राजधानी में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। ऐसे में 20 अप्रैल से चल रहे लॉकडाउन को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 10 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इससे पहले 26 अप्रैल से सात दिनों के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया था, जो तीन मई की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो इसे 31 मई तक भी बढ़ाया जा सकता है।

मध्‍य प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन

मध्‍य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि सर्वसम्मति से 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

महाराष्‍ट्र में 15 मई तक सख्‍त पाबंदियां

महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन जैसी पाबंदियों (Maharashtra Lockdown) को 15 मई तक बढ़ा दिया, ताकि राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। इस बीच महाराष्‍ट्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी कमर कस ली है।

केंद्र की नई गाइडलाइन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत में कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से हर दिन साढ़े 3 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को कड़े प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 31 मई तक के लिए कोरोना गाइडलाइन्स भी जारी की है, जिसके बाद इन राज्यों में कड़े प्रतिबंध लागू हो गए हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ऐसे जिलों की पहचान के लिए कहा गया है, जहां 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है।

Related Articles

Back to top button