ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
विदेश

शादी के 27 साल बाद अलग हुए बिल गेट्स और मेलिंडा, कहा- अब आगे नहीं रह सकते साथ

सिएटल। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स(Bill Gates) और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स(Melinda Gates) ने तलाक लेने का फैसला किया है। बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने अपनी 27 साल की शादी को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला लिया। दोनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वे अपने वैवाहिक संबंध खत्म कर रहे हैं और जीवन के अगले पड़ाव में वे दोनों साथ नहीं रह सकते हैं।

बिल गेट्स और मेलिंडा ने इसे लेकर एक साझा बयान जारी किया है। बिल गेट्स ने ट्विटर पर इस बयान को शेयर किया जिसमें लिखा है कि लंबी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है।हालांकि, अलग होकर भी दोनों के बीच एक कड़ी रहेगी जो उन्हें जोड़े रखेगी। दरअसल, दोनों ने यह भी ऐलान किया है कि तलाक के बाद भी वे बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे।

दोनों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी किया है। ट्वीट में लिखा गया- ‘हमारे रिश्ते को लेकर बहुत सोचने और इसको बचाए रखने की कोशिशों के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने तीन शानदार बच्चों को पाला और एक ऐसा फाउंडेशन बनाया जो दुनियाभर में लोगों को एक स्वस्थ और लाभकारी जीवन दे सके। हम दोनों इस फाउंडेशन के लिए आगे भी साथ काम करते रहेंगे लेकिन पति-पत्नी के तौर पर हम जीवन के अगले पड़ाव में नहीं जी सकते हैं। हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं, इसलिए लोगों से हमारे परिवार के लिए स्पेस और प्राइवेसी बनाए रखने की उम्मीद है।’

बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा की शादी 1994 में हुई थी। हालांकि उनकी पहली मुलाकात साल 1987 में हुई थी। 27 साल लंबे चले इस साथ के खत्म होने की सूचना से लोग हैरान भी हैं। बिल गेट्स की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। इसके अलावा वह अपने समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button