ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
मनोरंजन

BB13: बेघर होने के बाद फूटा शेफाली बग्गा का गुस्सा, बताया कौन तेजतरार और कौन मास्टरमाइंड?

बिग बॉस 13 बेहद दिलचस्प पड़ाव पर पहुंच चुका है, जैसे कि शो में फिनाले की शुरुआत हो चुकी है जिसके चलते घर में से तीन कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जी हां, घर से देवोलीना और रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा को बाहर कर दिया गया है। वहीं घर से बाहर होने के बाद शेफाली बग्गा का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

इस वजह से माहिरा और आरती को कहा कमजोर… 

दरअसल, बाहर आते ही शेफाली बग्गा ने मीडिया से बात की और सभी कंटेस्टेंट्स की पोल खोली। हालांकि शेफाली को जल्दी बाहर आने पर बुरा भी लगा। शेफाली बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘माहिरा शर्मा और आरती सिंह सबसे ज्यादा कमजोर कंटेस्टेंट थे। बाहर आने से थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मैं उन लोगों से पहले बाहर आ गई जो घर में रहने के कम लायक थे।’

इन कंटेस्टेंट को बताया नकली…

शेफाली ने सबसे नकली कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल को बताया। शेफाली ने कहा- ‘शहनाज उतनी भोली नहीं है जितना दिखाती हैं। वह सुरक्षित गेम खेल रही हैं और खुद को बचाने के लिए बच्चा बनने का नाटक करती हैं। कुछ-कुछ हरकतें उनकी मनोरंजन करने वाली नहीं लगती हैं। हम लोग कई बार परेशान भी हो जाते हैं।’

देवोलीना और रश्मि देसाई को लेकर बोली ये बात…

देवोलीना और रश्मि देसाई के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा- ‘उन्हें एक झटका लगा है। अब समझ में आएगा कि अपने लिए खेलना है। दोनों बहुत शातिर हैं। खुद के लिए ही खेलना चाहती हैं लेकिन खेल नहीं रही हैं। अब शायद अपने लिए ही खेलेंगी।’

रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर किया ऐसा खुलासा…

शेफाली से जब रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाकी से जवाब दिया। शेफाली ने कहा-‘उनकी टकरार दिखाई देती है। सिद्धार्थ शुक्ला लोगों को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करते हैं। जबकि रश्मि लगातार सिद्धार्थ के बारे में बात करती हैं। रश्मि इसी वजह से लोगों को दोगुली लगती हैं।’

खुद के बेघर होने के बाद शेफाली मे बताया ये कंटेस्टेंट होंगे घर से बाहर…

शेफाली ने सिद्धार्थ शुक्ला को मास्टरमाइंड बताया और रश्मि-पारस को सबसे ज्यादा दोगला। वहीं जब शेफाली से पूछा गया कि घर में जो कंटेस्टेंट्स वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने आ रहे हैं उनसे में सबसे ज्यादा मजबूत कौन लग रहा है? शेफाली ने हिंदुस्तानी भाउ का नाम लिया। शेफाली ने कहा कि ‘वह घर में लोगों का मनोरंजन करेंगे और बातों बातों में पोल भी खोलेंगे।’ शेफाली से पूछा गया कि आपको अब क्या लगता है कि घर से कौन जाएगा? शेफाली ने आरती सिंह और माहिरा शर्मा का नाम लिया। फिलहाल शो में आगे क्या कुछ होगा खास किसके सिर सजेगा बिग बॉस ट्रॉफी का ताज ये देखना रहेगा बेहद दिलचस्प।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button