ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
विदेश

Warren Buffett के उत्तराधिकारी को लेकर सस्पेंस खत्म, Greg Abel होंगे Berkshire Hathaway के नए प्रमुख

न्यूयॉर्क। दुनिया के सफलतम निवेशकों में एक और बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर वर्षों से चली आ रही अटकलों पर विराम दे दिया है। बफेट ने कहा कि अगर उन्होंने कंपनी का कार्यभार छोड़ दिया तो ग्रेग एबेल उनका स्थान लेंगे। इससे भारतवंशी और बर्कशायर हैथवे के इंश्योरेंस कारोबार के वाइस चेयरमैन अजीत जैन की उम्मीदों को झटका लगा है। बफेट खुद कई बार जैन की कार्यशैली और कारोबारी समझ की तारीफ कर चुके हैं। वैसे, बफेट ने यह भी कहा कि अगर एबेल को कुछ हो जाता है तो कंपनी के सीईओ की जिम्मेदारी जैन संभालेंगे।

सीएनबीसी से बफेट ने कहा कि कंपनी के निदेशक बोर्ड इस पर एकमत हैं कि अगर मुझे आज रात कुछ हो जाता है तो अगली सुबह ग्रेग एबेल मेरी जगह ले सकते हैं। हालांकि बर्कशायर हैथवे ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि 90 वर्षीय बफेट ने अभी तक पद छोड़ने की अपनी कोई योजना सार्वजनिक नहीं की है। अल्बर्टा के रहने वाले एबेल वर्ष 2018 से बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन और गैर-इंश्योरेंस कारोबार के प्रमुख हैं। कंपनी का वाइस चेयरमैन बनने से पहले उन्होंने बर्कशायर हैथवे एनर्जी को अमेरिका की अग्रणी ऊर्जा कंपनी बनाया।

वहीं, कंपनी के 97 वर्षीय वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर ने शनिवार को सालाना बैठक में कहा था कि कंपनी की संस्कृति उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ग्रेग वह संस्कृति सुरक्षित रखेंगे। यह और बात है कि एबेल का व्यक्तित्व बफेट जैसा चुंबकीय नहीं है, लेकिन उन्होंने बफेट का विश्वास जीतने और बर्कशायर हैथवे की संस्कृति व लंबी अवधि की सोच अक्षुण्ण रखने में कामयाबी पाई है।

Henry H. Armstrong Associates के प्रेसिडेंट और लंबे समय से Berkshire के शेयर होल्डर जेम्स आर्म्सट्रांग ने कहा कि ग्रेग के पास विनियामकों से डील करने और अधिग्रहण का काफी अनुभव है। साथ ही उनके पास कई लोगों को मैनेज करने का भी तजुर्बा है।

बफेट ने 2013 के एक वीडियो मैसेज में एबेल को ‘एक बढ़िया इंसान’ करार दिया था।

उन्होंने कहा था, ”दुनिया में कई ऐसे स्मार्ट लोग हैं जो कई बार बेवकूफी जैसी कुछ चीजें कर जाते हैं। वह (एबेल) स्मार्ट हैं और बेवकूफों वाला कोई काम नहीं करेंगे।”

एबेल हॉकी के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने 1984 में यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा से ग्रेजुएशन किया था।

Related Articles

Back to top button