ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
देश

बिलासपुर में बढ़ेगा लाकडाउन, बुधवार को कलेक्टर जारी कर सकते हैं आदेश

बिलासपुर। कोरोना की खतरनाक होती दूसरी लहर के बीच जिले में लाकडाउन को एक बार फिर आगे बढ़ाने की चर्चा है। कलेक्टर डा.सारांश मित्तर बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं। तीसरे चरण के लाकडाउन के दौरान कृषि उपकरण व कृषि दवा दुकानों को खोलने की छूट मिलेगी। रबी फसल लेने वाले किसानों को राहत मिलेगी। शेष आदेश यथावत रहने की संभावना है।

जिले में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर ने 14 से 21 अप्रैल तक लाकडाउन का आदेश जारी किया था। इसके बाद भी जब संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी तब 21 अप्रैल से छह मई तक लाकडाउन को आगे बढ़ा दिया था। अचरज की बात यह है कि सड़कें सूनी होने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद रहने के बाद भी चेन नहीं टूटी और संक्रमण तेजी के साथ फैलते रहा। संक्रमण और मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते रहे। राहत वाली बात यह रही कि रविवार को मौत का आंकड़ा पहली बार कम हुआ। हालांकि 25 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई।

दवा के अभाव में खराब हो रही फसलें

रबी फसल का मौसम है। अधिकांश किसानों ने रबी फसल के रूप में धान की खेती की है। गेहूं की खेती भी किसानों ने की है। मौसम में बदलाव के कारण धान की फसल पर कीटों का हमला हो रहा है। लाकडाउन के कारण कृषि दवा व उपकरण की दुकानें बंद हैं। इसके चलते किसानों को दवा नहीं मिल पा रही है। इसके अभाव में फसल को नुकसान हो रहा है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कृषि दवा व उपकरण की दुकानों को लाकडाउन में छूट देने की मांग की थी। माना जा रहा है कि लाकडाउन के विस्तारित आदेश में कृषि दवा व उपकरण की दुकानों को निर्धारित समय के लिए खोलने की छूट मिलेगी।

कलेक्टर ने कहा

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। संक्रमण के साथ ही मौत के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए और लोगों की जानमाल की सुरक्षा की खातिर लाकडाउन को आगे बढ़ाना जरूरी हो गया है।

डा.सारांश मित्तर-कलेक्टर

Related Articles

Back to top button