ब्रेकिंग
उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे... जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ... बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय ... श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की स... इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ... बिलासपुर के सीपत में 24 लाख की चिटफंड ठगी का खुलासा: 6 साल में पैसे दोगुना करने का झांसा देने वाले 4... नारायणपुर और खैरागढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियां तेज, विधायक आसाराम नेताम ने कांग्रेस पर साधा... जांजगीर-चांपा में धान खरीदी से पहले असमंजस: प्रबंधकों ने किया काम से इनकार, भीम रेजीमेंट ने उठाई मां...
विदेश

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की कार में धमाका, अस्पताल में कराए गए भर्ती

माले। मालदीव की संसद मजलिस के अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद एक दुर्घटना का शिकार हो गए। पूर्व राष्ट्रपति जब अपनी कार में बैठ रहे थे कि अचानक उनकी कार में भीषण विस्फोट हो गया। सूत्रों के मुताबिक कार में विस्फोट पूर्व राष्ट्रपति नशीद के जी केंजरी आवास के पास हुआ है। मालदीव पुलिस ने इस विस्फोट के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनयिक सूत्रों ने बताया कि नशीद को मामूली चोटे आई हैं और उन्हें पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार विस्फोट में उनका बॉडीगार्ड भी घायल हो गया है।

मोहम्मद नशीद को इलाज के लिए माले के एडीके अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नशीद की मालदीवियन डेमक्रेटिक पार्टी के महतूफ ने कहा कि मैं काफी चिंता में हूं। ये एक आतंकवादी घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व राष्ट्रपति पर हमले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। राजधानी माले में घटनास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 53 वर्षीय मोहम्मद नशीद 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे हैं और अभी संसद मजलिस के स्पीकर के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button